एक ऐसी लड़की की कहानी जो पत्नी भी है और पति भी।सोफी टैनर अपने आप में अजूबा है, लेकिन उसने ऐसा किया।उस लड़की के शब्दों में ही पढ़िए उस विचित्र शादी का अनुभव।दो साल पहले मैंने खुद से ही शादी कर ली थी।वो शादी का दिन मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन दिन था।मैं विंटेज गाउन में थी और डबडबाई आंखों से मेरे पिता मुझे विदा कर रहे थे।मेरे दोस्त इस शादी में खुशी से नाच रहे थे। पुरुषों और महिलाओं के बीच खुद से शादी करने का अभियान दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा है।
दुनिया भर में खुद से शादी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए इससे जुड़े सलाहकार और सेल्फ-वेडिंग प्लानार तेजी से उभर रहे हैं।ब्राइटन (इंग्लैंड) में जिस दिन मैंने शादी की,चमकीली धूप खिली हुई थी।यहां मैं अपने लैब्राडोर कुत्ते एला के साथ रहती हूं।ब्रिटेन में मेरी यह शादी वैध नहीं है, पर मेरे लिए यह बहुत खास समारोह था जिसमें खुद से सहानुभूति के प्रति प्रतिबद्धता दिखी।मैं 38 साल की हूं और मेरे साथ दुखद रिलेशनशिप का बाकी हिस्सा था।