फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकष्टी चतुर्थी 2019: इस दिन भूलकर भी न करें ये काम, गणेश जी हो जाते हैं नाराज

Thu, 24 Jan 2019 02:14 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ganesha
अपनी संतान की सलामती और खुशहाली के लिए महिलाएं आज के दिन सकट चौथ का व्रत रखती हैं। इस व्रत को माघी चौथ या तिलकुट चौथ भी कहा जाता है। जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं वो भगवान गणेश को तिल के लड्डू का भोग लगाते हैं।इस खास दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है।आइए भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए जानते हैं आखिर क्या हैं वो खास काम।  
विज्ञापन

2 of 5
raddish
शास्त्रों के अनुसार इस दिन भूमि के भीतर उगने वाले कंद मूल का सेवन नहीं करना चाहिए। यही वजह है कि इस दिन मूली, प्याज,चुकंदर और गाजर खाना निषेध होता है। कहा जाता है कि इस दिन मूली खाने से व्यक्ति को आर्थिक मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
इस व्रत को रखने वाले व्यक्ति को सूर्योदय से पहले स्नान करके उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। इस व्रत में तिल का बहुत बड़ा महत्व होता है इसलिए जल में तिल मिलाकर भगवान को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से आरोग्य सुख की प्राप्ति होती है। 

4 of 5
सूर्यास्त के बाद चंद्रमा को तिल, गुड़ का अर्घ्य देने के बाद ही अपना व्रत खोलना चाहिए।कहा जाता है कि इस दिन तिल से बनी चीजों का सेवन करने से व्यक्ति के पाप कट जाते हैं। इस दिन तिल का दान करने से भी लाभ होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दिन गणपति को खुश करने के लिए व्रती को पूजा करते समय दुर्वा चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को स्वास्थ लाभ होता है। साथ ही मान-प्रतिष्ठा और धन संपत्ति में वृद्धि होती है।ध्यान रखें इस दिन तुलसी का पत्ता भूलकर भी भगवान को ना चढ़ाएं। ऐसा करने से भगवान नाराज हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें