फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड की 8 चौंकाने वाली शादियां, आखिरी वाली का तो पता ही नहीं चला था

Fri, 29 Jun 2018 02:32 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
saif ali khan
बॉलीवुड फैन्स इस बात को लेकर बहुत उतावले हो जाते हैं जब फिल्म जगत में किसी स्टार्स का अफेयर या शादी की खबर आती है। हाल ही में कई बॉलीवुड स्टार्स ने शाही अंदाज में शादी की और कुछ शादियों में बहुत अंजान रिश्ते देखे गए। इसी के चलते बात करेंगे बॉलीवुड की उन 8 शादियों के बारे में जिनपर फैन्स को विश्वास करना मुश्किल हो गया...तो आइए जानते हैं इनके बारे में.. 
विज्ञापन

2 of 9
shahid kapoor
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के चॉकलेटी लुक एक्टर शाहिद कपूर की। बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेज संग अफेयर्स में असफल होने के बाद शाहिद ने 21 साल की मीरा राजपूत से शादी रचा ली। बता दें कि लोगों के लिए मीरा बिल्कुल नई थी और लोग उनके बारे में जानने के लिए बेताब हुए जा रहे थे। शाहिद और मीरा की शादी ही नहीं बल्कि उनके बीच उम्र का गेप भी खबरों में बना रहा। बता दें कि मीरा शाहिद कपूर से 13 साल छोटी हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
Bollywood
बॉलीवुड में सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी भी फैन्स को चौंका देने वाली साबित हुई थी। साल 1991 में सैफ और अमृता ने शादी कर बॉलीवुड में सनसनी मचा दी थी। बता दें कि एक्ट्रेस अमृता सिंह उम्र में सैफ से 13 साल बढ़ी हैं। यहां तक कि अमृता ने सैफ से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म तक अपनाया था। लेकिन 13 साल बाद साल 2004 में यह शादी टूट गई।  इसके बाद अमृता ने बेटी सारा अली खान को पालने में ही ध्यान लगाया। 

4 of 9
Bollywood
इस कड़ी में एक्टर सुनील दत्त और नरगिस का नाम भी शामिल है। फिल्म मदर इंंडिया से शुरू हुई इनकी लवस्टोरी शादी पर जाकर रुकी। लेकिन नरगिस का नाम हमेशा राज कपूर के साथ जोड़ा जाता रहा था। लेकिन सुनील और नरगिस की अचानक हुई शादी ने उनके फैन्स को हैरान ही कर दिया। दरअसल, फिल्म मदर इंडिया में शूटिंग के दौरान एक भयानक हादसे में सुनील ने नरगिस की जान बचाई थी। इस पर नरगिस ने अपनी डायरी में लिखा था कि ' अगर उस दौरान सुनील नहीं आते तो मेरी जिंदगी कब की खत्म हो चुकी होती, क्योंकि उस आग में फंसने का डर सिर्फ में समझ सकती थी, लेकिन मैं जीना चाहती थी, ऐसे में सुनील दत्त ने कहा और मैंने महसूस किया और हम बच गए।  
विज्ञापन

5 of 9
श्रीदेवी बोनी कपूर - फोटो : self
बॉलीवुड की एक और चौंकाने वाली शादी में बोनी कपूर और श्रीदेवी का भी नाम आता है। बता दें कि इस शादी से पहले श्रीदेवी गर्भवती हो चुकी थीं और इस बात की चर्चा पूरे फिल्म जगत में की जा रही थी। लेकिन बोनी पहले से ही शादीशुदा थे और उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दे श्रीदेवी से शादी रचा ली। 
विज्ञापन

6 of 9
bipasha basu

बॉलीवुड में छह एक्टर्स से अफेयर होने के बाद बिपाशा ने अचानक टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी करने का फैसला ले लिया। इस बात की बॉलीवुड में चर्चा भी बहुत हुई लेकिन लोगों को बिपाशा के शादी करने के बाद ही पता चला। बता दें कि फिल्म अलोन में बिपाशा और करण ने लीड स्टार्स की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के बाद दोनों ने शादी कर ली। 

विज्ञापन

7 of 9
shilpa shetty

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार संग शादी की सारी तैयारी करने के बाद शिल्पा शेट्टी को बहुत ही बड़ा धक्का तब लगा जब अक्षय ने इस शादी से पैर पीछे खींच लिए। ऐसे में शिल्पा ने खुद को संभालते हुए साल 2009 में लंदन के बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचा ली। लेकिन राज और शिल्पा की शादी को लेकर लोगों को बहुत ही हैरानी हुई। 

 

8 of 9
Bollywood
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी शादी करके सबको अचंभे में डाल दिया था। इस शादी के लिए दोनों मुस्लिम धर्म अपनाकर एक-दूजे के लिए हमेशा के हो गए। वहीं, धर्मेंद के बच्चे और पत्नी इस शादी से बहुत ही हैरान और परेशान हो गए थे। साथ ही उनके फैन्स को भी करारा झटका लगा था। 
विज्ञापन

9 of 9
रानी मुखर्जी
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड में हिट एक्ट्रेस रहीं रानी मुखर्जी की। रानी ने यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा से शादी कर अपने फैन्स को चौंका दिया। हालांकि दोनों की शादी को लेकर बाते तो चल रही थी लेकिन पूरी तरह से शंका के बादल साफ नहीं हुए थे। वहीं, इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर दोनों ने बॉलीवुड में सनसनी मचा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें