इससे पहले रियलिटी स्टार और मॉडल नताशा रोड्रिग्स ने रोनाल्डो पर आरोप लगाते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि रोनाल्डो ने उन्हें दो साल तक सीक्रेटली मैसेज किए हैं। जिसके बाद मार्च महीने में उन्होंने एक रात भी साथ बिताई थी। जिसके बाद रोनाल्डो ने उन्हें इस बात को सीक्रेट रखने के लिए कहा था। उन्होंने बताया, मैं जानती थी कि उसकी गर्लफ्रेंड है, लेकिन हम पहले अच्छे दोस्त बने। हम दोनों के बीच भरोसे का रिश्ता था। हमने जो रात बिताई वो बेहद खास थी। लेकिन रोनाल्डो को मेरा पुर्तगाली रियलिटी शो जज करना पसंद नहीं था। उसने मुझे ऐसा करने के लिए मना भी किया था। जब मैं शो से बाहर आई तो उसने मुझे ब्लॉक कर दिया। मुझे लगता है उसने मेरा इस्तेमाल सिर्फ सेक्स के लिए किया है।