फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बच्चों में इन उपायों से डाल सकते हैं खाने की अच्छी आदतें

Tue, 09 Jul 2019 06:58 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सोचिए जब बड़ों को जंक फूड इतना पसंद आता है तो बच्चों को कितना पसंद होगा। जंक फूड खाने के नुकसान के बारे में बड़े तो जानते हैं और अपने आपको इस तरह की चीजों से दूर भी रखते हैं। लेकिन बच्चों को ऐसा क्या समझाया जाए कि वो इस तरह के फूड को खाने के बारे में न कहें। तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ उपाय जिन्हें अपनाकर हो सकता है आपके बच्चे भी जंक फूड का सेवन करने से पहले सोचें।
 
विज्ञापन

2 of 7
खुद बने रोल मॉडल
बच्चें अपने माता-पिता को देखकर ही बहुत कुछ सीखतें हैं इसलिए जरुरी है कि आप खुद भी अपने आपको जंक फूड के सेवन से दूर रखें। जब आप स्वयं इन सबका सेवन नहीं करेंगी तो बच्चों को इसको खाने के नुकसान के बारें मे बता पाएंगी। जरुरी है कि अपने बच्चों के रोल मॉडल बनिए।
 
विज्ञापन

3 of 7
फल सब्जियों को खिलाने की आदत 
अपने बच्चों में बचपन से ही फल और सब्जियों को खाने की आदत डालें क्योंकि यहीं आदत आगे चलकर उनके दिनचर्या में खाने की समस्या को दूर करेगी। बच्चों को खाना खिलाते समय उन्हें उस सब्जी के फायदे के बारे में जरुर बताएं।
 

4 of 7
पानी पीने को कहें
कभी-कभी जब बच्चों को प्यास लगती है तो वो समझ नहीं पाते हैं और कुछ उल्टा सीधा खाने की मांग करते हैं। अगर आपके बच्चे भी खाना खाने के कुछ ही देर बाद जंक फूड जैसी चीजें खाने को मांगें तो एक बार उसे पानी पीने को जरुर दें। क्योंकि बच्चे प्यास लगने पर समझ नहीं पाते और कुछ खाने के लिए मांगते है।
 
विज्ञापन

5 of 7
बच्चों को व्यस्त रखें
आपने कभी इस चीज को महसूस किया है कि जब करने के लिए कुछ न हो तो हमें कुछ इधर-उधर की चीज खाने का मन करता है। यहीं बात बच्चों पर भी लागू होती है, अगर वे खाली होंगे तो खाने की ही मांग करेंगे इसलिए शाम के समय उन्हें किसी एक्स्ट्रा एक्टिविटीज में व्यस्त कर दीजिए।
 
विज्ञापन

6 of 7
घर पर बनाएं फूड
बाहर के खाने से अच्छा है कि आप घर पर बनाएं। अगर बच्चों को खिलाने का मन है तो क्यों न जंक फूड को घर पर ही बनाया जाए। जब आप इस तरह के खाने को घर पर बनाएंगी तो वह हेल्दी तो होगा ही साथ ही बच्चों के जंक फूड खाने की इच्छा भी पूरी हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बच्चों को जंक फूड का रिश्वत न दें
अपने बच्चे को कभी भी ये न कहें कि तुम अगर खाना खा लोगे या फिर होमवर्क कर लोगे तो मैं तुम्हें पिज्जा या बर्गर खिलाउंगी। इस तरह की बातें आपके बच्चे में गलत आदत को जन्म देंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें