फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने रीति-रिवाजों को छोड़ नए जमाने के कपल लेते हैं ये 7 वचन

Wed, 13 Nov 2019 12:57 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विवाह के सात फेरों का बहुत महत्व है। फेरों के दौरान सात वचनों को बोला जाता है, जिसका पालन सभी जोड़े को करना होता है। यह वचन अग्नि और ध्रुव तारा को साक्षी मानकर लिये जाते हैं। लेकिन बदल रहे जमाने के साथ शादी के ट्रेंड में भी काफी बदलाव आया है। तो ऐसे में दुल्हा-दुल्हन के सात वचन क्यों न बदले। पहले लड़कियां कामकाजी नहीं थीं, तो घर के सदस्यों की देखभाल और अपने भरण-पोषण का वचन दूल्हे से लेती थीं, लेकिन अब तो वो भी कमाने लगी हैं, कामकाजी हैं, तो घर पर भी उन्हें हेल्पिंग हैंड की जरूरत पड़ती है। इसलिए वचनों में भी थोड़ा बदलाव होना चाहिए। मॉडर्न जमाने के दुल्हा-दुल्हन को शादी में इन सात वचनों को निभाने का वादा करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
घर का काम बांटकर करेंगें
 
आज के जमाने में अधिकतर शादीशुदा जोड़े कामकाजी हैं और अकेले रहते हैं। ऐसे में दोनों को घर के सभी काम खुद करने पड़ते हैं। लेकिन घर के सभी कामों की जिम्मेदारी केवल एक की नहीं बल्कि दोनों की है। इसलिए दोनों को एक-दूसरे को यह वचन देना चाहिए कि वो घर के सारे काम मिल-बांटकर करेंगे।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक-दूसरे के दोस्तों की रिस्पेक्ट करेंगे

वैसे तो शादी के बाद बहुत कुछ बदल जाता है लेकिन दोस्तों के साथ हमारी दोस्ती तो पहले जैसे ही रहती है। शादी के बाद जब दोस्त मिलने आते हैं और कहीं बाहर मिलने भी बुलाते हैं, तो उन बातों को लेकर अक्सर कपल्स में नोंक-झोंक होने लगती है. हर किसी को हक़ है कि अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं. ऐसे में आपको अपने पार्टनर के दोस्तों की भी रिस्पेक्ट करनी होगी। दोनों को ही यह याद रखना चाहिए कि दोस्तों की एक खास जगह होती है। आप दोनों एक-दूसरे को वचन दें कि एक-दूसरे के दोस्तों की रिस्पेक्ट करेंगे।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखेंगे

शादी के शुरुआती दिनों में कपल्स की दुनिया काफी अलग होती है। लविंग, केयरिंग और शेयरिंग में उनका पूरा समय बीतता है, लेकिन जब वो वापस काम पर लौटते हैं, तब असली परीक्षा शुरू होती है। घर-बाहर की जिम्मेदारी अक्सर कपल्स को चिड़चिड़ा बना देती है। शादी से पहले जहां पैरेंट्स सब कुछ संभाल लेते थे, वहीं अपनी गृहस्थी में सब कुछ खुद करना आसान नहीं होता। ऐसे में दोनों को एक-दूसरे की भावनाओं को समझना होगा।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करने में एक-दूसरे की मदद करेंगे
आज की हमारी लाइफस्टाइल में हेल्थ और फिटनेस बहुत ज़रूरी हो गया है, ऐसे में डायट से लेकर एक्सरसाइज तक दोनों को एक-दूसरे को फिट रखने में मदद करनी होगी। यहां समस्या तब आएगी, जब एक पार्टनर फूडी और दूसरा बहुत ही ज्यादा फिटनेस कॉन्शियस होगा। यहां आप दोनों को संतुलन बनाना होगा। सुबह या शाम की रोजाना वॉक आप दोनों के साथ-साथ आपकी मैरिड लाइफ को भी हेल्दी बनाए रखेगी। तो आज ही एक-दूसरे से वचन लें कि दोनों मिलकर हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएंगे।
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक-दूसरे के ऊपर अपनी मर्जी नहीं थोपेंगे

प्यार में अक्सर कपल्स एक-दूसरे को खुश करने के लिए पार्टनर की हर इच्छा को पूरी करते हैं, पर इस खुशी को मजबूरी कभी न बनने दें। कैसे कपड़े पहनने हैं, कैसा व्यवहार करना है, किस तरह बातचीत करनी है… जैसी हजार चीजें हैं, जो न्यूली मैरिड कपल्स एक-दूसरे पर थोपते हैं। पार्टनर की मर्जी, हो न हो, अपनी मर्जी चलाना अच्छी बात नहीं। आप दोनों इंडिपेंडेंट हो, वर्किंग हो, तो जाहिर है, बहुत-सी चीजें जानते हैं। ऐसे में यह ध्यान रखें कि कुछ भी करने से पहले पार्टनर की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexel
सभी खर्चों की जिम्मेदारी दोनों की बराबर होगी

हैप्पी मैरिड लाइफ में फाइनेंस की भी अहम भूमिका होती है। घर खर्च से लेकर इन्वेस्टमेंट और सेविंग्स दोनों की ही जिम्मेदारी है, क्योंकि यह आप दोनों की गृहस्थी है। सेविंग्स की जिम्मेदारी सिर्फ पति की नहीं, बल्कि पत्नी की भी है। पति-पत्नी चाहें, तो जिम्मेदारियां बांट लें, जैसे पत्नी घर खर्च देखेगी, पति इन्वेस्टमेंट और सेविंग्स।
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीक - फोटो : Pixabay
अपनी-अपनी हाइजीन का ख्याल रखेंगे

कहते हैं कि मैरिड लाइफ की नींव हेल्दी सेक्स लाइफ पर टिकी होती है, इसलिए दोनों को ही अपने सेक्सुअल हेल्थ का खास ख्याल रखना चाहिए। रात को सोने से पहले ब्रश करना और बॉडी पार्ट्स को अच्छी तरह क्लीन करना दोनों की ही जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें