Relationships Tips: भावनाएं हमेशा शब्दों की मोहताज नहीं होतीं। फिर भी, आज के कपल्स के बीच सबसे ज्यादा जो चीज चुपचाप मर रही है, वह है इमोशनल कनेक्शन। तेज़ रफ्तार जिंदगी, सोशल मीडिया का शोर, करियर की भागदौड़ और तनाव, इन सबके बीच
युगल अक्सर साथ होते हुए भी दूर हो जाते हैं। रिश्ते की नींव प्यार से नहीं, समझ और ध्यान से मजबूत होती है। और यही ध्यान आजकल की जोड़ियां खो देती हैं।
आज की तेज रफ्तार दुनिया में रिश्ते टूटते नहीं, धीरे-धीरे फीके पड़ते हैं। भावनात्मक दूरी एक दिन में पैदा नहीं होती और न ही एक दिन में खत्म होती है। हालांकि इस दूरी को कम करना मुश्किल नही है। कुछ छोटे लेकिन असरदार कदम रिश्ते को फिर से उसी गर्माहट तक ले जा सकते हैं, जहां प्यार बोझ नहीं, सुकून बनकर रहता है।