फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाइंड डेट पर जाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

Sat, 25 Jan 2020 06:04 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इंटरनेट के जमाने में कई नई चीजों का जन्म हो चुका है। ब्लाइंड डेट भी इन्हीं में से एक है। ब्लाइंड डेट का मतलब एक ऐसे शख्स से रिश्ते के नजरिए से मिलने जाना जिसे आप पहले कभी न देखा हो। ऐसे डेट पर जाते समय मन में बहुत सारी उलझनें रहती हैं और लोगों के दिमाग में बस एक ही चीज घुमती रहती है कि कुछ भी हो बस डेट सफल होना चाहिए। आज हम कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपने इस डेट को सफल बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मिलने से पहले अच्छे से जान लें
ब्लाइंड डेट पर आप जिस भी शख्स के साथ मिलने जा रहे हैं उसे पहले अच्छे से समझ लें। बेहतर होगा कि पहली बार मिलने से पहले अपने साथी से फोन पर कुछ दिन बात करें जिससे आप उन्हें आसानी से समझ सकते हैं। आप साथी को शुरुआत में जितनना समझ लेंगे आपको आगे उतनी ही आसानी होगी।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हाइजीन का विशेष ध्यान
डेट पर हाइजीन का भी अच्छा ख्याल रखें। क्या पता आप जिसके साथ डेट पर जा रहे हैं वो हाइजीन को लेकर काफी जागरूक हो। वैसे हाइजिनिक रहना आपके स्वास्थ्य के लिए भी बढ़िया है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अल्कोहल से परहेज
ब्लाइंड डेट पर अल्कोहल से परहेज करें। हालांकि आपका मन बहकने का जरूर करेगा लेकिन खुद को थोड़ा कंट्रोल करें। अल्कोहल का सहारा लेकर कुछ लोग बहकने का बहाना भी बना सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
समय का पक्का
ब्लाइंड डेट पर समय पर पहुंचने का प्रयास करें। आप दोनों का समय कीमती है। यदि आपको देर हो भी रही हो तो सूचित जरूर कर दें।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
झूठ बिल्कुल न बोलें
अपने बारे में बड़ी-बड़ी ढींगें हांकने से बचें। अपने बारे में उम्र के बारे में, नौकरी और सैलरी के बारे में, अपनी शादी की स्थिति के बारे में, अपनी ऊंचाई, अपने वजन के बारे में या अन्य कुछ भी झूठ न बोलें। क्योंकि बाद में जब हकीकत से पर्दा हटेगा तो सामने वाले पर आपका गलत इंप्रेशन बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विनम्र रहें
आप ब्लाइंड डेट पर विनम्र रहें। इस बात को ध्यान रखें कि ब्लाइंड डेट पर जिस असुविधाजनक स्थिति से आप गुजर रहे हैं आपके सामने वाला भी उसी हालत से गुजर रहा है। इसलिए अगर आप सम्मान नहीं दिखाएंगे तो दूसरे व्यक्ति को बुरा लग सकता है। आप सहज व्यवहार रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें