प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मेरी पहचान न खो जाए
शादी होने से पहले अक्सर लड़कियों के दिमाग में यह बात घूमती रहती है कि कहीं बंधन में बंधने के बाद उनकी पहचान न खो जाए। सबसे पहले तो आप इस बात को अपने दिल से एकदम निकाल दें कि आपकी पहचान आपसे छीन ली जाएगी, बल्कि शादी आपको कई नए रिश्ते, नाम और पहचान दिलाएगा। अगर आपके घरवाले यानी मायके में लोग निकनेम से बुलाते हैं पर ससुराल वाले नहीं तो बिल्कुल ना उदास हों। आपके पति ने आपको कोई लव नेम और ननद-देवर ने कुछ नए निक नेम दिए होंगे, तो उन्हें एंजॉय करे।