Baby Girls Name Born During Sawan : सावन का महीना हरियाली, भक्ति और उल्लास से भरपूर होता है। यह भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष समय होता है। अगर आपकी बेटी का जन्म सावन में हुआ है, तो उसका नाम भी इस पवित्र और आध्यात्मिक महीने की ऊर्जा से जुड़ा होना चाहिए। ऐसे नाम न सिर्फ सुंदर होते हैं बल्कि उनमें एक गहराई, एक भावना भी होती है जो जीवन भर उसका साथ निभाती है। सावन माह में जन्मी अपनी बेटी का नाम वर्षा ऋतु से संबंधित या हरियाली और प्रकृति से जुड़ा हुआ रखा जा सकता है। इसके अलावा धर्म से जुड़ा नाम देने के लिए माता पार्वती और शिव जी के अनेक नामों में से भी चयन कर सकते हैं। आइए जानते हैं सावन में जन्मी बेटियों के लिए कुछ विशेष और शुभ नामों के विकल्प, जो पारंपरिक भी हैं और मॉडर्न भी।