फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते में खटास ला सकती हैं ये 5 बातें, भूलकर भी पति से नहीं करना चाहिए जिक्र

Fri, 17 Jan 2020 08:34 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
relationship breakup - फोटो : Pixabay
हर कोई चाहता है कि उसकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहे लेकिन आजकल ऐसे लोगों की संख्या कम होती जा रही है जो अपनी जिंदगी में खुशियां बनाए रखने का प्रयास करें। कपल के बीच छोटे-मोटे झगड़े होना आम बात है लेकिन ये झगड़े बढ़कर मनमुटाव और तलाक का रूप ले लेते हैं। मनोविज्ञान विशेषज्ञों के अनुसार ये कुछ बातें हैं जिनकी वजह से तलाक की नौबत आती है और रिश्तों में इन बातों को कभी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दूसरों का पति क्या करता है
सोशल मीडिया पर दूसरों की तस्वीर को देखकर पति को परेशान न करें। आपको अपने पति के हालात का अंदाजा अच्छी तरह से है। किसी की तस्वीर को देखकर उसकी जिंदगी में खुशी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है इसलिए किसी और की बातों से प्रभावित होकर अपनी जिंदगी को न दुखी करें।
विज्ञापन

3 of 6
relationship - फोटो : pixa
बच्चों को अकेला नहीं छोड़ सकती
बच्चों को हमेशा अपने पास रखने की आदत छोड़ें। भले ही आप माता-पिता हो लेकिन उससे पहले आप दोनों पति-पत्नी हो। इसलिए केवल बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि पति के लिए भी वक्त निकालें।

4 of 6
relationship - फोटो : Pixabay
तुम ममाज ब्वॉय हो
किसी भी रिश्ते में एक दूसरे की इज्जत करना बहुत जरूरी है। पति को कभी भी ममाज ब्वॉय का ताना न दें। ऐसी बातों से उनका दिल दुख सकता है। शादी में जरूरी है कि दोनों एक दूसरे का सम्मान करें।
विज्ञापन

5 of 6
relationship - फोटो : pixa
मैं तुम्हें माफ नहीं करूंगी
दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं होता है। सभी से गलतियां होती हैं। कभी भी रिश्ते में गलतफहमियां न पालें। अगर आप दोनों एक दूसरे को माफ करना नहीं शुरु करेंगे तो धीरे-धीरे आपके बीच दूरियां बढ़ती जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
relationship - फोटो : pixa
ऐसे ही चलता रहा तो तलाक दे दूंगी
कभी भी झगड़े के वक्त ऐसी बातें न इस्तेमाल करें। और न ही झगड़ा बढ़ने पर तलाक लेने की धमकी दें। हो सकता हो आपके पति को ये बातें बहुत बुरी लगे और वो सच में तलाक के बारे में सोचने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें