फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन आदतों की हैं शिकार, तो जान लीजिए आप हैं 'चिपकू गर्लफ्रेंड'

Wed, 04 Sep 2019 10:23 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना तो हर लड़की चाहती है। लेकिन अगर आपकी आदतों से उसकी निजी जिंदगी पर असर पड़ने लगा है और वह आपसे पर्सनल स्पेस की मांग करता है तो ये समय है संभल जाने का। अगर आपने इस आदत में सुधार नहीं लाया तो जल्द ही वह आपसे ब्रेकअप कर लेगा। लेकिन कैसे जानेगी कि आप एक चिपकू गर्लफ्रेंड बनती जा रही हैं। तो अगर आपके अंदर ये सारी आदतें हैं तो उन्हें तुरंत दूर करें।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
दिनभर फोन करना
ब्वॉयफ्रेंड से फोन पर या मैसेज करके बात करना तो ठीक है लेकिन हर दस मिनट बाद फोन करके ये पूछना कि क्या कर रहे हो, किसके साथ हो जैसी आदत आपके रिश्ते को खत्म करने के लिए पर्याप्त है।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
पीछा करना
दिन भर ब्वॉयफ्रेंड के बारे में सोचना, सोशल मीडिया पर देखना कि वो लाइव है या नहीं। और फिर इन बातों को लेकर झगड़ा करना ये बताता है कि आप एक शक्की गर्लफ्रेंड हैं।

4 of 6
ब्वॉयफ्रेंड के साथ ही बाहर जाना
ये ठीक है कि हर लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ हैंगआउट करना चाहती है लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि आप उसे किसी और के साथ बाहर जाने ही न दें। हर इंसान के कुछ और भी दोस्त होते हैं, अगर आप अपने ब्वॉयफ्रेंड उनके साथ नहीं जाने देना चाहती हैं और इन बातों को लेकर झगड़ा करती हैं तो आप एक चिपकू गर्लफ्रेंड हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
दिनभर उसी के बारे में सोचना
किसी रिश्ते में होने का यह मतलब नहीं तो आप खुद को ही भूल जाएं। अगर आप दिन रात केवल अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में ही सोचती रहती हैं तो संभल जाएं। भले ही आपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए बहुत सी चीजों के साथ समझौता किया है लेकिन हर वक्त उसके बारे में सोचना ठीक नहीं है। और ये संकेत है कि आप उसे लेकर बहुत पजेसिव हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हर जगह उसके साथ जाना
क्या जब भी आपका ब्वॉयफ्रेंड अपने दोस्तों को साथ कहीं बाहर जाने की बात करता है आप उसके साथ जाने की जिद करती हैं या फिर उसे अकेले जाने की अनुमति नहीं देती हैं तो ये आदतें बताती हैं कि आप चिपकू गर्लफ्रेंड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें