फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप में वो 5 बातें, जिससे हो सकती है मानसिक उत्पीड़न

Tue, 28 Jan 2020 07:46 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने में डर लगता है। आप हमेशा तनाव में रहते हैं कि वो कौन- सी बात पर नाराज हो जाएगा। अगर अपने मन की बात उससे कहने में डरते हैं और सोचते हैं कि वो इस बात पर कैसे प्रतिक्रिया देगा तो ये सारी बातें इशारा करती हैं कि आपका पार्टनर आपको मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। जितना जल्दी हो सके ऐेसे रिश्ते से बाहर निकलने में ही भलाई है। रिश्ते में इमोशनल एब्यूज करने वाले पार्टनर की ये पहचान होती है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आत्मविश्वास की कमी
क्या पार्टनर के सामने आपका आत्मविश्वास डगमगा जाता है। वो हर समय आपको नीचा दिखाने का या फिर आप में दोष निकालने का प्रयत्न करता है तो ये बातें इशारा करती हैं कि वो आपकी भावनाओं से खेल रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपको लगता है कि पूरी दुनिया में आपका कोई नहीं
जो जीवनसाथी अपने पार्टनर को भावनात्मक रूप से परेशान करते हैं उनका मकसद होता है कि आप ये सोचें कि इस दुनिया में आपका कोई नहीं है। वो इस तरह से व्यवहार करते हैं कि आप दुनिया से बिल्कुल अलग-थलग पड़ जाते हैं। और आपकी इसी कमजोरी का फायदा उठा कर वो परेशान करते हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खुद को प्यार करने वाला जताते हैं
जो पार्टनर इस तरह का व्यवहार करते हैं वो खुद को एक बहुत अच्छा और प्यार करने वाला बताते हैं। वो हर समय यह साबित करने की कोशिश करते हैं कि वो एक पैशनेट लवर हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चिपकू होते हैं 
ऐसे जीवनसाथी थोड़ा सा भी पर्सनल स्पेस नहीं देते हैं। अगर किसी का पार्टनर उसे मानसिक प्रताड़ना देता है तो वो हर वक्त उसके साथ गुजारना चाहता है। उसे लगता है कि उसकी पत्नी या पति उसके आंख से ओझल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हर वक्त पार्टनर को गलत ठहराना
जब कोई पार्टनर किसी रिश्तें में मानसिक रूप से प्रताड़ित होता है तो वो ये समझता है कि सब उसकी गलती है। इस तरह की परिस्थिति के लिए वो खुद जिम्मेदार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें