फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आप भी तो नहीं करते पत्नी पर रोकटोक, ये 5 आदते हैं बुरा पति होने की निशानी

Thu, 26 Nov 2020 07:32 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पुरुषों की कई हरकतें स्त्रियों को भावात्मक रूप से ठेस पहुंचाती हैं - फोटो : social media

कई बार पति-पत्नी के रिश्ते में खटास के अतिरिक्त कुछ शेष नहीं रह जाता है। पुरुषों की कई हरकतें स्त्रियों को भावात्मक रूप से ठेस पहुंचाती हैं। भले ही पत्नी पति का विरोध नहीं करती हों पर मन से वो पति का सम्मान भी नहीं कर पाती हैं। ऐसे में रिश्ता समय के साथ कमजोर होते जाता है। पति को खुद का व्यवहार सामान्य लगता है और पत्नी की नजरों में सम्मान का भाव दिन-ब-दिन कम ही होता है। बहुत जरूरी है कि पत्नी और पति दोनों रिश्ते में अपनी जिम्मेदारी समझें नहीं तो एक पक्ष हमेशा दोषी रहेगा। आइए जानते हैं, पतियों में वो कौनसी आदते हैं, जो पत्नियों को नहीं आती हैं पसंद।  

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 6
ताने मारने से रिश्ते में पड़ती है खटास - फोटो : social media

दूसरों के सामने करते हैं शर्मिंदा
कई बार ऐसा देखा गया है कि दूसरों के सामने पति अपनी पत्नियों की बुराई कर या उन्हें ताने देकर शर्मिंदगी महसूस करवाते हैं या अन्य स्त्रियों के सामने ही उनकी तुलना करने लगते हैं। यदि आपको पत्नी की कोई आदत नहीं पसंद या किसी काम में खामी नजर आती है तो बेहतर है कि उन्हें एकांत में कहे। इस तरह से ताने मारने से रिश्ते में खटास पड़ती है।

विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

पत्नी पर लगाते हैं रोक-टोक
शादी के बाद कई पति अपनी पत्नियों पर तरह-तरह की रोक-टोक लगाने लगते हैं। हर व्यक्ति अपने आपमें स्वतंत्र है, कोई किसी की कैद में नहीं रहना चाहता है। ज्यादा रोक-टोक से पत्नियों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है और उनके मन में पति के लिए सम्मान नहीं रह पाता है। पत्नियों को भी घूमने-फिरने, अपना जीवन जीने की पूरी आजादी होनी चाहिए। 

4 of 6
घर का काम करती हुई स्त्री - फोटो : getty images

समझते हैं मशीन
महिलाएं पूरे दिन घर- गृहस्थी संभालती हैं। ऐसे में उन्हें ये कहना कि वे कुछ नहीं करती हैं, घर पर ही रहती हैं, ठीक नहीं है। ऑफिस से लौटने पर उन्हें आदेश देना या उन पर सारा गुस्सा निकालना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यदि वे दफ्तर जाती हैं, तब तो बहुत जरूरी है कि घर के काम में पति भी हाथ बंटाएं बजाय कि उन्हें मशीन समझकर उनसे सारा काम करवाएं।

विज्ञापन

5 of 6
पत्नी पर न निकालें ऑफिस का गुस्सा

कहते हैं अपशब्द
यदि आप दफ्तर का गुस्सा निकालते हुए पत्नी को अपशब्द कह देते हैं तब तो आप बिल्कुल भी अच्छे पति नहीं हैं। कई लोग पत्नियों को कुछ भी उठाकर कहने में अपनी शान समझते हैं। ऐसे पतियों को पत्नियां भले ही सामने से कुछ न कहती हों पर वे बहुत आहत होती हैं क्योंकि उन्होंने अपने भाई और पिता के मुंह से कभी कोई अपशब्द नहीं सुना होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पत्नी को पता चल जाता है पति द्वारा कहा झूठ - फोटो : pixa

झूठ बोलते हैं 
यदि आप अपनी पत्नी से बात- बात पर झूठ कहते हैं और आपको लगता है कि उन्हें पता नहीं चलता है तो यह धारणा गलत है। उन्हें पता चलता है पर वे आपसे कुछ कहती नहीं हैं। उल्टा विश्वास कम होता है। फिर यदि पति सच भी बोलता है तो पत्नी को झूठ लगने लगता है। समय के साथ रिश्ते में शक भी उपजने लगता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें