प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
दिमाग में न रखें कोई किरदार
आपका पार्टनर जैसा है, उसे वैसा ही स्वीकारें। टी.वी धारावाहिक, फिल्म व किताब आदि के किरदारों को आदर्श मानते हुए अपने साथी के वैसा ही होने की उम्मीद न पालें। पहले से अपने प्रेमी को लेकर दिमाग में कोई धारणा न बनाएं। विश्वास रखिए आपकी अपनी कहानी होगी जो कि काल्पनिक कहानियों और किरदारों से कई गुना सच्ची और खूबसूरत होगी इसलिए उसमें छेड़छाड़ करने का प्रयत्न न करें।