फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Vacation Ideas: महंगे समर कैंप्स भूल जाइए! घर पर इन 5 तरीकों से बच्चों की छुट्टियां बनेंगी यादगार

Tue, 16 Jun 2026 12:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Summer Vacation Activities: समर वेकेशन में महंगे कैंप्स के बजाय घर पर ही खेल-खेल में बढ़ाएं बच्चों की कल्पनाशक्ति, आत्मनिर्भरता और लाइफ स्किल्स।
 
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों की छुट्टियों को बनाएं मजेदार - फोटो : Adobe stock

Fun Activities For Kids: गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं, लेकिन आज के दौर में बचपन अक्सर स्मार्टफोन या टीवी स्क्रीन पर उंगलियां चलाते हुए सिमट जाता है। बाल विकास विशेषज्ञ बताते हैं कि छुट्टियां वह समय होता है, जब बच्चे सबसे ज्यादा सीखते हैं, नई चीजें खोजते हैं और जीवनभर की यादें बनाते हैं। ऐसे में आप थोड़ी सी प्लानिंग और कुछ मजेदार घरेलू गतिविधियों के जरिए बच्चों की इन छुट्टियों को बेहद खास और यादगार बना सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
कलर एंड क्राफ्ट - फोटो : Freepik

गर्मी की छुट्टी को मजेदार बनाने के 5 बेस्ट तरीके


कलर एंड क्राफ्ट से बढ़ाएं रचनात्मकता

दोपहर की तपती धूप में भी घर के अंदर मस्ती की कोई कमी नहीं होगी, जब आप बच्चों को रंग, ब्रश, चार्ट पेपर और घर में पड़ी कुछ बेकार चीजों से कुछ नया बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

क्या कर सकते हैं?

इससे बच्चे अपना 'ड्रीम हाउस' बना सकते हैं, पसंदीदा किताबों के लिए रंग-बिरंगे बुकमार्क तैयार कर सकते हैं या पुराने डिब्बों को सजाकर खूबसूरत पेन स्टैंड बना सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
खाना बनाते बच्चे - फोटो : Adobe

लिटिल शेफ

  • इस छुट्टी बच्चों को किचन में आत्मनिर्भरता सिखाएं।
  • रसोईघर भी बच्चों के लिए सीखने का एक शानदार और व्यावहारिक स्थान हो सकता है।
  • बिना आग के तैयार होने वाली चीजें इसमें शामिल करें।


क्या कर सकते हैं?

फ्रूट सलाद काटना, सैंडविच असेंबल करना या नींबू पानी तैयार करना जैसे छोटे-छोटे काम बच्चों को आत्मनिर्भर बनाते हैं। जब बच्चा अपने हाथों से कुछ बनाकर परिवार को खिलाता है, तो उसका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होता है।

4 of 6
ट्रेजर हंट - फोटो : Amar Ujala

ट्रेजर हंट

इससे बच्चे की सोचने की क्षमता बढ़ेगी। घर के अंदर एक जासूस की तरह सोचने का रोमांच बच्चों को बेहद पसंद आता है।

क्या कर सकते हैं?
 

  • आप घर या बगीचे के अलग-अलग कोनों में छोटे-छोटे सुराग छिपाकर उन्हें खजाना खोजने की चुनौती दीजिए।
  • हर सुराग के साथ बढ़ता उत्साह बच्चों को घंटों व्यस्त रखेगा।
  • इससे उनकी प्रॉब्लम-सॉल्विंग (समस्या हल करने की) क्षमता मजबूत होगी।
विज्ञापन

5 of 6
आउटडोर गेम्स - फोटो : Adobe stock

आउटडोर गेम्स

खेलों के जरिए बच्चों को शारीरिक तौर पर सक्रिय और फिट रखें। शाम के समय जब धूप कम हो जाए, तो बच्चों को बाहर खेलने के लिए जरूर प्रोत्साहित करें।


क्या कर सकते हैं?

साइकिल चलाना, बैडमिंटन, दौड़ लगाना, छुपन-छुपाई या दोस्तों के साथ पार्क में घूमना। यह न केवल शारीरिक रूप से उन्हें फिट रखता है, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत करता है। सही मायने में बचपन की असली पहचान खुला आसमान और खिलखिलाती हंसी ही तो है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
parenting tips - फोटो : Adobe stock

फैमिली फन ऑवर

छुट्टियों में परिवार के साथ बिताया गया समय बच्चों के लिए सबसे कीमती तोहफा होता है।


क्या कर सकते हैं?

रात को या वीकेंड पर लूडो, कैरम जैसे बोर्ड गेम्स खेलना, पुरानी तस्वीरें या एल्बम देखना, दादा-दादी से कहानियां सुनना या घर की छत पर छोटी-सी पिकनिक करना। ये ऐसे पल हैं जो वर्षों बाद भी उनकी यादों में मुस्कुराते रहेंगे।



बच्चों के लिए 'बोर' होना भी है जरूरी

बाल विकास सलाहकार रोहिणी सेठी कहती हैं,  "गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को किसी महंगे समर कैंप की जरूरत नहीं होती। गली क्रिकेट, रसोई के छोटे-मोटे कामों में सहयोग और परिवार के साथ खुलकर समय बिताना ही उनके मानसिक, सामाजिक, भावनात्मक और शारीरिक विकास के लिए सबसे बेहतरीन है।

एक खास बात और, बच्चों का थोड़ा खाली बैठना या हल्की बोरियत महसूस करना भी उनके लिए जरूरी है। जब बच्चे बोर होते हैं, तभी उनका दिमाग खुद को व्यस्त रखने के नए रास्ते खोजता है, जिससे उनमें रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और जीवन कौशल का जन्म होता है।"

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें