फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: रिलेशनशिप में नहीं बचा है स्पार्क! तो ये 4 तरीके आपके जीवन में भर देंगे रोमांच

Fri, 28 Mar 2025 09:19 PM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर रिश्ते की शुरुआत में प्यार और रोमांच का जादू अपने चरम पर होता है, लेकिन समय के साथ कई बार प्यार धीरे-धीरे फीका पड़ने लगता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि अगर रिश्तों में बोरियत आ जाए तो कैसे दूर करें?
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप - फोटो : Adobe Stock
Relationship Tips: हर रिश्ते की शुरुआत में प्यार और रोमांच का जादू अपने चरम पर होता है। वो पहली मुलाकातें, लंबी बातें और एक-दूसरे के लिए बेसब्री से इंतजार, ये सब कुछ खास लगता है। मगर जैसे-जैसे समय बीतता है, कई बार ये स्पार्क धीरे-धीरे फीका पड़ने लगता है। काम का दबाव, रोजमर्रा की जिम्मेदारियां और एकसमान दिनचर्या रिश्ते को नीरस और बोरिंग बना सकती है। सुबह ऑफिस, शाम को घर और फिर वही रूटीन; कई बार इस चक्कर में पार्टनर के साथ वो खास मुमेंट कहीं खो से जाते हैं। अगर आप भी अपने रिलेशनशिप में वो पुरानी चमक, वो उत्साह और वो रोमांच मिस कर रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए ही है।  कुछ आसान और प्रभावी तरीकों से आप अपने रिश्ते में फिर से ताजगी और रोमांच ला सकते हैं। ये तरीके न सिर्फ आपके पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ाएंगे, बल्कि रिश्ते को पहले से भी मजबूत और खूबसूरत बनाएंगे। आइए जानते हैं उन 4 खास तरीकों के बारे में, जो आपके जीवन में प्यार का रोमांच वापस लाने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप - फोटो : Adobe Stock
1. आपस में बैठकर पुराने खूबसूरत मोमेंट्स को डिस्कस करें
अपने पार्टनर के साथ वक्त निकालकर बैठें और उन पुरानी यादों को ताजा करें, जब आप दोनों की नजदीकियां शुरू हुई थीं। पहली मुलाकात, कोई खास ट्रिप या मजेदार किस्से, इनके बारे में बात करने से पुराना रोमांच फिर से जाग उठता है। ये न सिर्फ आपको करीब लाता है, बल्कि रिश्ते में गर्माहट भी भरता है। हंसी-मजाक के साथ ये पल रिश्ते को नई ऊर्जा दे सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Relationship - फोटो : Adobe stock
2. साथ में रोमांटिक फिल्में देखें
रोमांटिक फिल्में देखना रिश्ते में स्पार्क लाने का आसान और मजेदार तरीका है। अपने पार्टनर के साथ एक आरामदायक शाम प्लान करें, उनकी पसंद की रोमांटिक फिल्म चुनें और साथ में इसका लुत्फ उठाएं। फिल्म के सीन और डायलॉग्स दोनों के मन में एक-दूसरे के के प्रति प्रेम की भावना जगा सकते हैं।

4 of 5
relationship tips - फोटो : Freepik
3. अपने पार्टनर को सरप्राइज दें
रिश्ते में रोमांच लाने के लिए अपने पार्टनर को सरप्राइज देना एक बहुत अच्छा विकल्प है। अपने पार्टनर को बिना बताए उनके लिए कुछ खास करें- जैसे उनकी पसंद का गिफ्ट लें, डिनर डेट प्लान करें या घर पर उनके लिए कुछ स्पेशल बनाएं। सरप्राइज पार्टनर को खास महसूस कराता है और रिश्ते में उत्साह की लहर दौड़ा देता है। ये छोटी-छोटी खुशियां रिश्ते को फिर से जीवंत कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप - फोटो : Adobe Stock
4. खुलकर बातचीत करें
रिश्ते में स्पार्क खत्म होने की बड़ी वजह खुलकर बातचीत की कमी भी हो सकती है। अपने पार्टनर से खुलकर बात करें- उनकी पसंद-नापसंद, भावनाएं और सपनों को जानें। रोजाना कुछ वक्त निकालकर बिना डिस्ट्रैक्शन के एक-दूसरे की बात सुनें। ये न सिर्फ गलतफहमियां दूर करता है, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूत करता है। रोमांटिक बातें और हल्का हंसी-मजाक रिश्ते में फिर से चिंगारी जगा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें