फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में इन 4 तरीकों से स्टूडेंट्स दूर करें बोरियत, ऐसे रखें खुद को फिट

Tue, 31 Mar 2020 08:37 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के खतरे को रोकने के लिए पूरे देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है। वैसे तो इस लॉकडाउन से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस खतरनाक वायरस से बचाव के लिए इससे बेहतर विकल्प भी कुछ नहीं है। लॉकडाउन के वजह से कई कॉलेज औऱ स्कूल स्टूडेंट्स घरों में रहते-रहते बोर होने लगे हैं। ऐसे में कई लोग स्टूडेंट्स मोबाइल या फिर टीवी में ही सारा समय बिता रहे हैं। लेकिन मोबाइल और टीवी के जगह भी ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें करने से लॉकडाउन के दौरान बोरियत महसूस नहीं करेंगे। यह नई चीजें आपके अनुभव को भी बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फिटनेस
घरों में रहने के कारण आपका रूटीन पूरी तरह से बदल गया होगा। क्योंकि न तो आपके पास कुछ करने को है और ना ही किसी चीज का साधन। ऐसे में सबसे पहले आपको अपने डेली रूटीन में बदलाव लाने की जरूरत है। इसके लिए आप रोजाना सुबह उठ कर एक्सरसाइज या योग कर सकते हैं। आपको सुबह जल्दी से जल्दी उठने की कोशिश करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और आप खुद को फिट रख सकते हैं। इसके अलावा मेडिटेशन करने से आप तनाव को कम करते हुए अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
पौधे - फोटो : Social media
पौधे लगा सकते हैं
घर पर खाली बैठे रहने से अच्छा है कुछ करें। ऐसे में आप घर में कुछ पौधे लगा सकते हैं। यदि जगह की कमी है तो गमलों में एलोवेरा, तुलसी और टमाटर जैसे पौधों को तो आसानी ले लगा सकते हैं। इससे आपकी रूची वातावरण को सुधारने में लगने लगेगी।

4 of 5
Drawing
पेंटिंग करें
पेंटिंग एक तरह से अपनी भावनाओं को बयां करने का एक बहुत ही बेहतरीन विकल्प है। इससे आपकी क्रिएटीविटी भी बढ़ती है साथ ही आप अपने आपको ताजा भी महसूस करते हैं। आपके लिए लॉकडाउन के दौरान ये सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
परिवार के साथ समय बिताएं
कॉलेज या स्कूल होने के वजह से आप अपने परिवार के साथ भरपूर समय नहीं बिता पाते होंगे। लॉकडाउन में आप घर पर हैं तो परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें