फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की पहली रात लड़कियों को ही नहीं लड़कों को भी परेशान करती हैं ये 4 बातें

Thu, 24 May 2018 10:02 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship
शादी की रात सभी शादीशुदा जोड़ों के लिए खास होती है। जहां एक ओर लड़की थोड़ी घबराई हुई होती है तो वहीं लड़के के मन में भी कई तरह के सवाल रहते हैं। हालांकि लव मैरिज और अरेंज मैरिज में परिस्थिति अलग जरूर हो जाती है। यहां तक कि दोनों की मनोदशा में भी काफी फर्क होता है।तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि शादी की पहली रात अरेंज मैरिज में लड़का किन चीजों को लेकर परेशान रहता है।
विज्ञापन

2 of 5
relationship
क्या गिफ्ट दें
शादी की रात लड़का और लड़की एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। अगर आपकी लव मैरिज है तो पार्टनर की पसंद और नापसंद के बारे में अच्छे से पता होता है लेकिन अरेंज मैरिज में थोड़ी मुश्किल जरूर होती है। ऐसे में सबसे बड़ी मुश्किल लाइफ पार्टनर के लिए गिफ्ट का चुनाव करना होता है। लड़का यही सोचता रहता है कि वह जो गिफ्ट लेकर आया है वो उसकी पत्नी को पसंद आएगा या फिर नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
relationship
कैसे शुरू करें बात 
शादी की रात लड़का और लड़की दोनों के लिए ही बेहद खास होती है। जहां एक ओर लड़की थोड़ी डरी हुई होती है तो वहीं लड़का भी यही सोचता है कि वह अपनी पार्टनर से कैसे बात की शुरुआत करें। साथ ही कैसे अपनी पार्टनर को कंफर्टेबल महसूस कराए। यहां तक कि अरेंज मैरिज में कुछ लड़के शादीशुदा दोस्तों से भी बात कैसे शुरू करें इसके  टिप्स भी लेते हैं।

4 of 5
relationship
अपने पार्टनर को जानने का एक्साइटमेेंट
आजकल अरेंज मैरिज में लड़का और लड़की दोनों शादी से पहले एक दूसरे को थोड़ा बहुत जान लेते हैं। हालांकि उतना नहीं जितना कि लव मैरिज में। ऐसे में शादी की रात लड़की थोड़ी नर्वस रहती है तो वहीं लड़का अपने पार्टनर को जानने के लिए एक्साइटेड रहता है। इसके साथ ही उसके मन में कई तरह की भावनाएं उठती हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship
वो क्या सोच रही होगी
अरेंज मैरिज में लड़का और लड़की एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते नहीं है। ऐसे में उनके मन में शादी की रात कई सवाल तैरते रहते हैं। जहां एक ओर लड़की के मन में शादी की पहली रात कई तरह के विचार उठते हैं तो वहीं लड़का भी यह सोच रहा होता है कि उसकी पार्टनर के मन में क्या चल रहा होगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें