फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटती शादी बचाना है तो इन बातों पर दें ध्यान, नहीं आएगी तलाक की नौबत

Sat, 25 Apr 2020 10:02 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Social media
अगर आप अपने पार्टनर से प्यार करते हैं और मन में इज्जत की भावना रखते हैं लेकिन उसके बावजूद तलाक की नौबत आ गई है। तो एक बार किसी मैरिज कांउसलर से मिले। क्योंकि टूटती शादी जिंदगी में बहुत सा दुख और तकलीफ लेकर आती हैं। तो चलिए जानें कुछ बातों के बारे में जो आपके रिश्ते को बचाने में मदद कर सकती हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Pixabay
आप और आपका पार्टनर एक ही हैं
रिश्तों में असहमति या फिर नोक-झोंक की नौबत तो अक्सर आती है। लेकिन परिवार या दोस्तों के सामने एक दूसरे को एक ही टीम में समझें। पार्टनर की तारीफ दूसरे के सामने करना, अच्छाइयों के बारे में बताना बहुत जरूरी है। याद रखें कि रिश्ते को टूटने से बचाने की पहल आप दोनों को करनी होगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Pixabay
हर जरूरत पूरी नहीं होती
एक इंसान से बहुत सारी उम्मीदें लगाना गलत है। हर कोई पार्टनर से उम्मीद लगाता है कि वो एक ही समय में पति, प्रेमी, दोस्त और किसी बड़े की भूमिका निभा लें। लेकिन ऐसा सोचना गलत है। अगर पार्टनर आपकी हर जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहा है तो इसका मतलब ये नहीं कि आपका रिश्ता तबाही की ओर बढ़ रहा है।


 

4 of 5
केवल बराबरी ही नहीं बल्कि प्यार और सहानूभूति भी जरूरी है
प्यार के रिश्ते में बराबरी होना या फिर एक दूसरे के लिए सम्मान होना तो अच्छी बात है। लेकिन इसके साथ ही सहानुभूति होना भी जरूरी है। मान लीजिए कि शाम को दोनों ही काम से थक कर आए हैं। लेकिन अगर कोई एक ज्यादा थका है तो दूसरे को घर का काम निपटा लेने में कोई दिक्कत महसूस नहीं होनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्यार और इंटीमेसी है जरूरी
रोमांटिक रिलेशनशिप में प्यार और इंटीमेसी बहुत जरूरी है। रिश्ता कितना भी पुराना हो जाए लेकिन पार्टनर के लुक्स और ब़ॉडी की तारीफ करना कम न करिए। रिश्ते में रोमांस का तड़का हमेशा आपके बीच प्यार को बढाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें