फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बावजूद इन 4 कारणों से महिलाओं को अच्छे लगने लगते हैं दूसरे मर्द

Fri, 26 Apr 2019 03:44 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शादीशुदा जिंदगी को चलाने के लिए पति-पत्नी के बीच प्यार और विश्वास का होना बेहद जरूरी है। लेकिन जब दोनों के बीच किसी कारण कड़वाहट बढ़ने लगती हैं तो यह स्थिति रिश्ते के लिए घातक बन जाती है। कई बार तो किसी न किसी कारण से शादीशुदा जिंदगी में तीसरे की भी एंट्री हो जाती है। हालांकि शादी के बाद कई पुरुष दूसरी महिलाओं के प्रति आकर्षित होने लगते हैं। हालांकि महिलाएं भी इन मामलों में पीछे नहीं रहती हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिलाएं किन कारणों से शादी के बाद दूसरे मर्दों की ओर आकर्षित होती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अतीत के तरफ झुकाव
कई मामलों में जब लड़की की मर्जी के खिलाफ दूसरे व्यक्ति से शादी करवा दी जाती है तो वो अपने पहले प्यार को भूल नहीं पाती है। अपने बीते हुए कल को भूल न पाने के कारण वह अपने नए पार्टनर से कभी भी भावनात्मक रूप से जुड़ नहीं पाती है। और ऐसे में वह अपने पहले प्यार की ओर दोबारा से आकर्षित होने लगती है। 
विज्ञापन

3 of 5
शादी से बोर हो जाने के बाद
शादीशुदा जिंदगी में कई बार पति की तरफ से प्यार और उसका समय न मिलने पर लड़कियां अपनी शादी से बोर हो जाती हैं। इस दौरान अगर उन्हें दूसरे पुरुषों का अटेंशन मिलने लगती है तो वो उनकी तरफ आकर्षित होने लगती हैं। जिस कारण उनकी शादीशुदा जिंदगी में कड़वाहट आने लगती है। 

4 of 5
- फोटो : Pixabay
अकेलेपन का एहसास
कई बार ऐसा होता है जब महिलाएं खुद को भावनात्मक रूप से अकेलापन महसूस करने लगती हैं तो वो अपने इस अकेलेपन को दूर करने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति का सहारा लेने लगती हैं। सामान्य तौर पर महिलाएं तब अकेला फील करती हैं जब उन्हें अपने पति से प्यार, सम्मान और साथ बैठकर वक्त बिताने का मौका नहीं मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदले की भावना
कई बार महिलाएं अपने पार्टनर के बातों से इतना आहत हो जाती हैं कि पति से इस बात का बदला लेने के लिए किसी और के साथ अफेयर कर लेती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें