फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेकेशन का है प्लान तो बिना वीजा के घूमें ये 4 बेहतरीन देश, कहीं नाइटलाइफ तो कहीं बीच का लें मजा

Fri, 26 Apr 2019 01:17 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
छुट्टियों का सीजन शुरू हो चुका है। आप सभी घूमने का प्लान बना रहे होंगे। जाहिर सी बात है हर शख्स की ये चाहत होती है कि वो अपने दोस्तों के साथ, परिवार के साथ बेफिक्र घूमे। कुछ लोग देश के अन्य जगहों पर घूमना चाहते हैं तो कुछ लोग विदेश घूमना चाहते हैं। लेकिन बजट व वीजा दोनों ही फॉरेन ट्रिप में रुकावट पैदा करते हैं। लेकिन हम आपक बताने जा रहे हैं कि कई ऐसे देश हैं जहां आप बिना वीजा व कम खर्च में घूम सकते हैं। दरअसल, अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो आप 50 से अधिक देशों में बीना वीजा या वीजा ऑन अराइवल के घूम सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नेपाल
भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल में जाने के लिए वीजा नहीं लगता है। नेपाल जाने में ज्यादा खर्च भी नहीं होता है और आपको यहां हर तरह के पर्यटक नजर आ जाएंगे। भारत से कई कपल शादी के बाद हनीमून मनाने नेपाल जाते हैं। नेपाल घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां ढेर सारे प्राचीन मंदिर भी स्थित हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
थाईलैंड
बीच और नाइट लाइफ के लिए लोकप्रिय थाईलैंड में भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है। थाईलैंड को शॉपिंग हब भी कहा जाता है। इस देश में खूबसूरत द्वीप, गुफाएं और साफ नीले रंग के समुद्र वाले तट भी हैं। 

4 of 5
फिजी
प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में फिजी एक द्वीप देश है। फिजी की संस्कृति स्वदेशी, भारतीय, यूरोपीय और चीनी परंपरा का मिश्रण है। यहां पर घूमने के लिए आपको वीजा जैसे परेशानी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया महाद्वीप के पास स्थित बाली विश्व के सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। इंडोनेशिया महाद्वीप के पास स्थित बाली विश्व के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। बाली खूबसूरत बीच, नाइटलाइफ के साथ अध्यात्म के लिए भी बेस्ट डेस्टिनेशन है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें