फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद मर्दों में आते हैं ये 4 बड़े बदलाव

Wed, 01 May 2019 02:40 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐसा कहा जाता है कि शादी के बाद लड़कियों की जीवनशैली व पूरी जिंदगी बदल जाती है। लेकिन इसके अलावा पुरुषों की भी जिंदगी शादी के बाद बदल जाती है। शादी के बाद उनपर कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं व उनके स्वभाव में बदलाव आने लगते हैं। पहले जो लड़के बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करते थे। शादी के बाद वो किसी भी चीज को खरीदने में कई बार सोच-विचार करने लगते हैं। आपको बताने जा रहे हैं कि शादी के बाद पुरुषों में किस तरह का बदलाव आने लगता है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
हो जाते हैं जिम्मेदार
शादी के बाद पुरुष ज्यादा जिम्मेदार हो जाते हैं। क्योंकि रिश्ते निभाना काफी जिम्मेदारी भरा होता है। क्योंकि जरा सी चूक जिंदगी में दरार खड़ी कर सकती है। उन्हें खुद ब खुद जिम्मेदारियों का एहसास होने लगता है। जबकि शादी से पहले वह बहुत लापरवाह होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बांटना सीख जाते हैं
ऐसा कहा जाता है कि अकेले रहना मर्दों के लिए सबसे बड़ा सुख होता है क्योंकि इस दौरान वो जीवन के सुखद पलों के अकेले मालिक होते हैं। वह अपने काम में किसी तरह की दखलअंदाजी नहीं पसंद करते हैं। लेकिन शादी के बाद उन्हें हर छोटी-बड़ी खुशी व चीज परिवार व पत्नी के साथ बांटनी पड़ती है। 

4 of 5
- फोटो : Social Media
केयरिंग करना सिख जाते हैं
शादी से पहले पुरुषों को खुद की सुध नहीं रहती है लेकिन शादी के बाद वो सभी के लिए केयरिंग नेचर अपनाते हैं। शादी के बाद लड़के अपनी लापरवाही और बेफिक्री को जिम्मेदारी में बदल लेते हैं और परिवार व पार्टनर की देख-रेख में लग जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मस्तीभरा अंदाज खो जाता है
शादी से पहले पुरुष खूब मस्ती करते हैं, नाइटआउट करते हैं और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते रहते हैं। लेकिन शादी के बाद उन्हें अपने इस सुख का त्याग करना पड़ता है। शादी के बाद पुरुषों की पहली प्राथमिकता परिवार और परिवार के सदस्यों के साथ वक्त बिताना हो जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें