फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आपकी ये 4 आदत पत्नी को ना कर दे नाराज, ऐसे लाएं रिश्ते में पुराना प्यार

Tue, 14 May 2019 12:40 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है जिसे मजबूत बनाने के लिए पति-पत्नी दोनों का ही योदगान जरुरी है। सभी कपल चाहते हैं कि उनकी मैरिड लाइफ हंसी-खुशी से बिते। लेकिन कई बार अनजाने में आप ऐसी गलती कर देते हैं या आपकी गलत आदतों के कारण रिश्ते में घुटन होने लगती है। कभी-कभी बात इतनी बिगड़ जाती है कि रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाता है। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि शादीशुदी जिंदगी में पुरुषों को अपनी किन आदतों को बदलने की जरुरत है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घरेलू कामों में हाथ बटाएं
कई पुरुष ऐसे होते हैं जो घर का सारा काम अपने पार्टनर के जिम्मे छोड़ देते हैं। इससे रिश्ते में कड़वाहट आने लगती हैं। इसलिए हमेशा घर के कामों में पार्टनर का हाथ बटाएं। इससे आपकी पत्नी की नजरों में आपकी इज्जत बढ़ेगी और दोनों को साथ में वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। अगर घर की सारी जिम्मेदारी आपकी पत्नी पर होगी तो वह आपको अपना समय नहीं दे पाएगी। रिश्ते में थोड़ा सा नयापन और प्यार लाने के लिए पत्नी के साथ किचन में हाथ बटाइए।
विज्ञापन

3 of 5
पत्नी को इंप्रेस करें
अगर आप चाहते हैं कि आपकी शादी में पहले जैसा प्यार बना रहे तो पत्नी को इंप्रेस करना ना छोड़ें। उन्हें हर मौके पर सरप्राइज दें। कभी-कभी उनकी पसंद की चीजें उन्हें बिना मांगे लेकर दे दीजिए। ऐसा करने से आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी और उन्हें बिल्कुल ऐसा महसूस नहीं होगा कि आप उनसे पहले की तरह प्यार नहीं करते हैं।

4 of 5
लत
ड्रिंक, स्मोक करना, सोशल मीडिया इस्तेमाल करना व फोन पर घंटों बातें करने की लत आपके रिश्ते को ज्यादा प्रभावित करता है। इन सब आदतों के कारण आप अपनी पत्नी को अनदेखा कर देते हैं। इस कारण रिश्ते में दूरियां पैदा हो सकती हैं। इसलिए ऐसी कोई लत को ना पालें जो आपके रिश्ते में दरार पैदा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बातें शेयर करना
अगर आपमें भी यह आदत है कि आप अपने वैवाहिक जीवन की बातें किसी और से शेयर करते हैं तो यह बात आपकी पत्नी को बुरा लग सकता है। ऐसा करने से आप उनका भरोसा भी खो सकते हैं। इसलिए आप अपनी वैवाहिक बातें किसी भी रिश्तेदार से शेयर ना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें