फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच किसिंग से हो सकती है गंभीर बीमारी, रिसर्च में हुआ खुलासा

Mon, 13 May 2019 07:54 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी के बीच व गर्लफ्रेंड व बॉयफ्रेंड के बीच रोमांटिक पल सिर्फ प्यार ही नहीं बढ़ाता है। बल्कि कई बार बीमारियों का कारण भी होता है। जिसे हम सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज एसटीडी या सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन कहते हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक है गॉनोरिया। गॉनोरिया एक सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज है जो पूरी दुनिया में सामान्य है। वैसे तो गॉनोरिया एक जेनिटल्स बीमारी है लेकिन एक रिसर्च के दौरान गले में भी गॉनोरिया होने का खतरा हो सकता है जो केवल किस करने से फैलता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन नाम के जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार डीप किसिंग जिसमें फ्रेंच किसिंग शामिल होता है कि वजह से गे या बाइसेक्शुअल पुरुषों में गले में गॉनोरिया संक्रमण होने का खतरा रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
गॉनोरिया रेक्टम के अलावा कंठ और आंखों में भी हो सकता है और इसका इलाज काफी मुश्किल माना जाता है। क्योंकि इस संक्रमण पर कई बार एंटीबॉयोटिक्स भी काम नहीं करता है।

4 of 5
फ्रेंच किसिंग या डीप किसिंग के जरिए कंठ में गॉनोरिया का खतरा होता है या नहीं इस बात की पुष्टि के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पब्लिक हेल्थ सर्विस ने साल 2016-17 के बीच 3100 पुरुषों की जांच की और उनसे आंकड़े इकठ्ठे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Social Media
स्टडी में शामिल अधिकांश पुरुष या तो गे थे या बाइसेक्शुअल। क्योंकि गॉनोरिया हेट्रोसेक्शुअल्स की तुलना में इस कम्युनिटी में के लोगों में ज्यादा पाया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें