फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravidas Jayanti 2020: संत रविदास जी के अनमोल विचार

Sun, 09 Feb 2020 01:01 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Ravidas Jayanti 2020 - फोटो : अमर उजाला
आज संत रविदास जयंती है। 14वीं सदी के भक्ति युग में माघी पूर्णिमा के दिन रविवार को काशी के मंडुआडीह गांव में रघु व करमाबाई के पुत्र रूप में जन्मी इस विभूति ने भले ही चर्मकारी के पैतृक व्यवसाय को चुना हो, मगर अपनी रचनाओं से जिस समाज की नींव रखी, वह वाकई अद्भुत है। पेशे से चर्मकार रविदास जी अपने आजीविका को धन कमाने का साधन बनाने की बजाय संत सेवा का माध्यम बना लिया।

संत रविदास जी ईश्वर की भक्ति पर पूर्ण विश्वास करते थे। उनके वाणी की मधुरता और ज्ञान से सभी लोग प्रभावित होते हैं। उनके द्वारा कहे शब्द, दोहे, पद और अनमोल वचन (विचार) आज भी हम सभी को सदैव आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइयें जानते हैं संत रविदास जी के कुछ अनमोल विचार...
विज्ञापन

2 of 9
Ravidas Jayanti 2020 - फोटो : अमर उजाला
भगवान उस ह्रदय में निवास करते हैं जिसके मन में किसी के प्रति बैर भाव नहीं है, कोई लालच या द्वेष नहीं है।
विज्ञापन

3 of 9
Ravidas Jayanti 2020 - फोटो : अमर उजाला
ब्राह्मण मत पूजिए जो होवे गुणहीन।
पूजिए चरण चंडाल के जो होने गुण प्रवीन।।

4 of 9
Ravidas Jayanti 2020 - फोटो : अमर उजाला
कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा अपने जन्म के कारण नहीं बल्कि अपने कर्म के कारण होता है। व्यक्ति के कर्म ही उसे ऊंचा या नीचा बनाते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Ravidas Jayanti 2020 - फोटो : अमर उजाला
हमें हमेशा कर्म करते रहना चाहिए और साथ साथ मिलने वाले फल की भी आशा नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि कर्म हमारा धर्म है और फल हमारा सौभाग्य।
विज्ञापन

6 of 9
Ravidas Jayanti 2020 - फोटो : अमर उजाला
रविदास जन्म के कारनै, होत न कोउ नीच।
नकर कूं नीच करि डारी है, ओछे करम की कीच।।
विज्ञापन

7 of 9
Ravidas Jayanti 2020 - फोटो : अमर उजाला
कभी भी अपने अंदर अभिमान को जन्म न दें। इस छोटी सी चींटी शक्कर के दानों को बीन सकती है परन्तु एक विशालकाय हाथी ऐसा नहीं कर सकता।

8 of 9
Ravidas Jayanti 2020 - फोटो : अमर उजाला
मोह-माया में फंसा जीव भटकता रहता है। इस माया को बनाने वाला ही मुक्ती दाता है।
विज्ञापन

9 of 9
Ravidas Jayanti 2020 - फोटो : अमर उजाला
मन चंगा तो कठौती में गंगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें