Ramadan 2025 Diet Plan: इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना रमजान 1 मार्च से शुरू हो गया है। 2 मार्च 2025 को पहला रोजा रखा गया। रोजे में पूरे दिन कुछ भी खाया पिया नहीं जाता है। 30 दिनों तक पड़ने वाले रोजे के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्य निकलने से पहले सहरी खाकर रोजा रखते हैं और सूर्यास्त के बाद रोजा इफ्तार करते हैं, जिसमें रोजा खोला जाता है।
पूरा दिन कुछ न खाने से सेहत पर असर पड़ सकता है। ऐसे में सहरी और इफ्तार में सही डाइट प्लान को अपनाना जरूरी है ताकि पूरे दिन शरीर को जरूरी पोषण और ऊर्जा मिल सके। रमजान के दौरान सही खानपान अपनाने से आप ऊर्जावान, स्वस्थ और हाइड्रेटेड बने रह सकते हैं। सहरी में संतुलित आहार लें, जिससे दिनभर भूख और प्यास कम लगे। वहीं, इफ्तार में हल्का और पोषक खाना खाएं ताकि शरीर को तुरंत ऊर्जा मिले और पाचन सही बना रहे।
आइए जानते हैं कि रमजान में क्या खाएं और क्या न खाएं, ताकि आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें।