फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: लग्जरी छोड़, जमीन पर सोने वाला दुनिया का सबसे अमीर इंसान, जानें एलन मस्क की दिनचर्या

Mon, 03 Mar 2025 10:13 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Elon Musk routine: मस्क कई बार यह स्वीकार कर चुके हैं कि वे जमीन पर या अपने ऑफिस में ही सो जाते हैं। खासकर Tesla और SpaceX में काम के दौरान उन्होंने अपने असामान्य सोने के तरीकों के बारे में बताया है।
विज्ञापन
1 of 5
एलन मस्क, टेस्ला के सीईओ - फोटो : ANI
एलन मस्क न केवल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं, बल्कि अपनी बेबाक राय और बड़े फैसलों की वजह से अक्सर सुर्खियों और विवादों में रहते हैं। खबरों में ये बात सामने आई है कि वह 14वें बच्चे के पिता बने हैं। हाल ही में, अमेरिका में उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी के रूप में देखा जा रहा है, जिसके चलते उनकी तीखी आलोचना भी हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
एलन मस्क - फोटो : एएनआई
काम के प्रति जुनून और जमीन पर सोने की अनोखी आदत
मस्क कई बार यह स्वीकार कर चुके हैं कि वे जमीन पर या अपने ऑफिस में ही सो जाते हैं। खासकर Tesla और SpaceX में काम के दौरान उन्होंने अपने असामान्य सोने के तरीकों के बारे में बताया है। 2018 में, जब Tesla को प्रोडक्शन से जुड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, तब उन्होंने कहा था कि वे किसी कार में नहीं, बल्कि फैक्ट्री के फर्श पर सोते थे ताकि हर स्थिति पर पैनी नजर रख सकें। उनके अनुसार, "अगर कोई समस्या हो, तो उसका सबसे बड़ा असर मुझ पर होना चाहिए। अगर किसी को कोई तकलीफ होती है, तो सबसे पहले मुझे उसे महसूस करना चाहिए।"
विज्ञापन

3 of 5
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क - फोटो : एएनआई
न घर की फिक्र, न आराम की परवाह
मस्क पहले भी यह कह चुके हैं कि उनके पास कोई स्थायी घर नहीं है। वे अक्सर दोस्तों के घर या अपने ऑफिस में ही रात गुजार लेते हैं। 2022 में उन्होंने बताया था कि वे ज्यादातर समय SpaceX मुख्यालय के पास एक छोटे से 50,000 डॉलर के घर में रहते हैं। इसके अलावा, कई बार वे Tesla या SpaceX के ऑफिस में ही सो जाते हैं। उनकी यह जीवनशैली यह दिखाती है कि वे अपने काम में पूरी तरह डूबे रहते हैं और हर चुनौती का सामना खुद करने में विश्वास रखते हैं।

4 of 5
एलन मस्क - फोटो : ANI
क्यों जमीन पर ही सो जाते हैं एलन मस्क?
एलन मस्क कई बार अपने ऑफिस या फैक्ट्री में ही जमीन पर सो जाते हैं। इसके पीछे कुछ खास वजहें हैं:
  1. लंबे वर्किंग ऑवर्स – मस्क एक दिन में 80-100 घंटे तक काम करते हैं, जिससे कई बार उनके पास घर जाने का समय ही नहीं होता।
  2. कंपनी में इन्वॉल्वमेंट – वह अपनी कंपनियों (Tesla, SpaceX आदि) में इतने इन्वॉल्व रहते हैं कि वहीं पर रुक जाते हैं।
  3. समय की बचत – ऑफिस या फैक्ट्री में सोने से उनका आने-जाने का समय बच जाता है, जिससे वे और ज्यादा काम कर पाते हैं।
  4. प्रैक्टिकल अप्रोच – कई बार वे कहते हैं कि जब प्रोडक्शन में कोई दिक्कत होती है, तो वे वहीं रहकर टीम के साथ काम करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलन मस्क - फोटो : amarujala.com
क्या रहता है रूटीन और खाना-पीना?
एलन मस्क का रूटीन काफी टाइट और प्रोडक्टिव होता है:
  • सुबह 6-7 बजे उठते हैं और सबसे पहले ईमेल चेक करते हैं।
  • काम को टाइम ब्लॉक्स में बांटते हैं – हर काम के लिए 5-10 मिनट का स्लॉट तय होता है।
  • हफ्ते में 6-7 दिन काम – वह अलग-अलग कंपनियों के बीच अपना समय बांटते हैं।
  • वर्कआउट – हफ्ते में 2-3 बार एक्सरसाइज करते हैं।
  • खाने में सिंपल डाइट – नाश्ते में कॉफी और आमतौर पर ऑमलेट लेते हैं।
  • डिनर ज्यादातर बिजनेस मीटिंग के साथ – उन्हें फ्रेंच और बारबेक्यू फूड पसंद है, लेकिन ज्यादा हेल्दी ईटिंग का ध्यान नहीं रखते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें