आज पूरे देश में राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में नवमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान रामचन्द्र का जन्म हुआ था। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। राम नवमी के दिन ही चैत्र नवरात्रि के त्योहार का समापन भी होता है। इस दिन बहुत से लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजते हैं। ऐसे में हम भी आज आपके लिए राम नवमी विशेष वॉलपेपर लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
हैप्पी राम नवमी
- फोटो : अमर उजाला
नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 6
हैप्पी राम नवमी
- फोटो : अमर उजाला
जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
4 of 6
हैप्पी राम नवमी
- फोटो : अमर उजाला
श्री रामचंद्र कृपालु भज
मन हरण भवभय दारुणम।
नवकंज लोचन, कंज मुख,
कर कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 6
हैप्पी राम नवमी
- फोटो : अमर उजाला
गुणवान तुम, बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम, पालनहार तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
नेक नाम और काम कभी डूबते नहीं,
सच्चाई का रंग धोने से कभी छूटते नहीं,
इंसानियत के फर्ज से जो चूकते नहीं,
राम जी ऐसे बंदों पर मेहर करना भूलते नहीं।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं