फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2020: इन आकर्षक वॉलपेपर से दें चैत्र अष्टमी की शुभकामनाएं

Wed, 01 Apr 2020 06:42 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
हैप्पी महाष्टमी 2020 - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और पूरा माहौल इस समय भक्तिमय और शक्तिमय हो गया है। नवरात्रि का पूरा नौ दिन शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा के लिए समर्पित है। देश के हर कोने में स्थानीय परंपराओं और विधान के अनुसार नवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के त्योहार के दौरान अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है, जिसे हम महाष्टमी के तौर पर जानते हैं। इस दिन लोग व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिये अपने सगे-संबंधियों और प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। ऐसे में हम भी आज आपके लिए महाष्टमी विशेष वॉलपेपर लेकर आए हैं जिनके जरिए आप भी शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
हैप्पी महाष्टमी 2020 - फोटो : अमर उजाला
हे मां दुर्गा तू मुझे शक्ति दे,
दिल में सदा तू भक्ति दे।
करूं पूजा तेरी मैं हर दम,
सभी बंधनों से तू मुझे मुक्ति दे।
महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 8
हैप्पी महाष्टमी 2020 - फोटो : अमर उजाला
माता आई है, खुशियों के भंडार लाई है
सच्चे दिल से तो मांग कर देखो
मां की तरफ से कभी ना नहीं होगी
तो प्रेम से बोलो “जय माता दी”
महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

4 of 8
हैप्पी महाष्टमी 2020 - फोटो : अमर उजाला
रूठी है तो मना लेंगे,
पास अपने उसे बुला लेंगे,
मैया है वो दिल की भोली,
बातों में उसे लगा लेंगे,
मां के सब भक्तों को महाष्टमी की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 8
हैप्पी महाष्टमी 2020 - फोटो : अमर उजाला
कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले आपको अपार
मेरी ओर से महाष्टमी की शुभकामनाएं करें स्वीकार
विज्ञापन

6 of 8
हैप्पी महाष्टमी 2020 - फोटो : अमर उजाला
माता रानी वरदान ना देना हमें,
बस थोड़ा सा प्यार देना हमें,
तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,
एक बस यही आशीर्वाद देना हमें।
महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

7 of 8
हैप्पी महाष्टमी 2020 - फोटो : अमर उजाला
सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में,
हम है उस मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल।
महाष्टमी की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

8 of 8
हैप्पी महाष्टमी 2020 - फोटो : अमर उजाला
आशीर्वाद बड़ों का, प्यार दोस्तों का,
दुआएं सबकी, करुणा मां की,
महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें