रक्षाबंधन
- फोटो : adobe
प्रसाद
रक्षाबंधन पर पूर्णिमा तिथि होती है। ऐसे में राखी से पहले भगवान की पूजा की जाती है। सबसे पहली राखी भगवान को ही अर्पित की जाती है और उन्हें प्रसाद में जो कुछ अर्पित किया जाता है, उसे पूजा की थाली में रखें, ताकि प्रसाद के रूप में भाई को दी जा सके।
भाई की पसंदीदा चीज
वैसे तो रक्षाबंधन में भाई बहन को तोहफा देते हैं। लेकिन अगर भाई छोटा हो या आप अपने भाई को कुछ देना चाहती हैं तो उनके तोहफे को पूजा की थाली में सजाएं। भाई की पसंदीदा चीज जैसे चॉकलेट, ड्राय फ्रूट्स आदि भी थाली में जोड़े जा सकते हैं।