फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन के लिए ट्रेंडी राखी डिजाइन, भाई की कलाई पर टिक जाएगी सबकी नजर

Sat, 17 Aug 2024 05:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां आपको कुछ ऐसे राखी डिजाइन के बारे में बताया जा रहा है, जो इस साल ट्रेंड में हैं और आपके भाई की कलाई पर जब बंधेगी तो हर किसी की नजर टिक जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
राखी डिजाइन 2024 - फोटो : instagram
Raksha Bandhan 2024: 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है, जिसकी तैयारियां भाई बहनों ने शुरू कर दी है। बाजार सज गई हैं और राखी की दुकानों में एक से बढ़कर एक खूबसूरत राखी डिजाइन का कलेक्शन नजर आने लगा है। रक्षाबंधन के लिए खरीदारी भी शुरू हो गई हैं। त्योहार के लिए नए कपड़ों से लेकर उपहार की खरीदारी में भाई-बहन व्यस्त हो गए हैं। ऐसे में बहनें अपने भाइयों की कलाई के लिए सबसे अच्छी राखी की खोज में हैं।

बहन चाहती हैं कि उनके भाई की कलाई पर सबसे खूबसूरत और अलग राखी बंधी हो, जो टिकाऊ हो यानी जिसे वह लंबे वक्त पहन सकें, साथ ही हर किसी की नजर उनके भाई की राखी पर टिक जाए। यहां आपको कुछ ऐसे राखी डिजाइन के बारे में बताया जा रहा है, जो इस साल ट्रेंड में हैं और आपके भाई की कलाई पर जब बंधेगी तो हर किसी की नजर टिक जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राखी डिजाइन - फोटो : instagram
रुद्राक्ष वाली राखी

अगर आपका भाई रुद्राक्ष पहनता है तो बाजार में रुद्राक्ष वाली राखी हमेशा ट्रेंड में रहती है। भाई को जिस किस्म का रुद्राक्ष सूट करता है, उसी के मुताबिक राखी खरीद सकते हैं। रुद्राक्ष की क्वालिटी की जांच करा लें या किसी विश्वसनीय दुकान से खरीदें। रुद्राक्ष वाली राखी भाई हमेशा अपनी कलाई पर बांधे रख सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
राखी डिजाइन - फोटो : instagram
कस्टमाइज्ड राखी

इन दिनों कस्टमाइज्ड राखी का चलन है। इस तरह की राखी को आप आर्डर पर बनवा सकते हैं। इसमें आप भाई की तस्वीर या भाई बहन की साथ में छोटी सी तस्वीर, भाई का नाम, पेट नेम या कुछ खास लिखवा सकते हैं। भाई जब भी इस राखी को अपने हाथों पर देखेगा तो उसके चेहरे पर एक मुस्कान के साथ आपकी याद आ जाएगी। बेफिक्र रहिए कस्टमाइज्ड राखी बहुत अधिक महंगी नहीं होती। आप पांच सौ से 1000 रुपये के बीच में कस्टमाइज्ड राखी तैयार करवा सकते हैं।

4 of 5
राखी डिजाइन - फोटो : instagram
चांदी की राखी

चांदी की राखी आपके भाई की कलाई पर चमक लाएगी। कई सर्राफा व्यापारी रक्षाबंधन के मौके पर अलग अलग डिजाइन की चांदी की राखी तैयार करते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन स्टोर्स पर भी चांदी की राखी मिल सकती है। आप सिल्वर चेन के साथ चांदी के पेंडेंट वाली ब्रेसलेट स्टाइल चांदी की राखी खरीद सकते हैं। इसके अलावा बाजार में रक्षा सूत्र में चांदी की पेंडेंट लगी राखी भी मिल जाती है जो बहुत अधिक महंगी नहीं होती। इस तरह की राखी डिजाइन भी भाई को पसंद आएगी।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी डिजाइन - फोटो : instagram
भगवान वाली राखी डिजाइन 

बाजार में भगवान वाली राखियों की भरमार है। गणेश जी, शिवजी, कृष्ण जी, डमरू, त्रिशूल, हनुमान जी, मोरपंख या ओम लिखी राखी आसानी से मिल जाती हैं, जिसमें कई डिजाइन और विकल्प मौजूद होते हैं। रक्षा सूत्र के साथ ही हमेशा भगवान भाई के साथ रहें, इस विश्वास के साथ आप डिवाइन राखी डिजाइन भाई के लिए खरीद सकते हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें