Rakhi Making Ideas: 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन का त्यौहार है। रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पर्व है। रक्षाबंधन का पर्व बहन का भाई के प्रति स्नेह और भाई के बहन की सुरक्षा के प्रति एक वादे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, जिसे राखी कहते हैं। मान्यता है कि राखी बांधकर बहन भाई की लंबी उम्र की कामना करती है तो वहीं भाई राखी को बहन की सुरक्षा का वादा मानते हैं। भाई बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। ऐसे में राखी महज एक धागा नहीं, बल्कि भाई बहन के रिश्ते का प्रतीक होती है। वैसे तो बाजारों में तरह तरह की राखियां सज गई हैं। राखी में कई डिजाइन आपको आसानी से मिल जाते हैं, जिसके लिए 10 रुपये से लेकर बहनें हजारों रुपये खर्च करती हैं। हालांकि अगर रक्षाबंधन पर आप भाई की कलाई पर अपने हाथों से बनाई हुई राखी बांधना चाहती हैं तो भी आसानी से घर पर राखी बना सकती हैं। घर पर खुद से बनाई राखी केवल रक्षाबंधन का प्रतीक ही नहीं, बहन के प्रेम को भी जाहिर करेगी। अगली स्लाइड्स में जानिए घर पर आसानी से राखी बनाने का तरीका।