फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Friendship Day 2022: फ्रेंडशिप डे के आकर्षक वाॅलपेपर भेजकर दोस्तों को दें शुभकामनाएं, ऐसे करें डाउनलोड

Sun, 07 Aug 2022 11:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फ्रेंडशिप डे के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala

Happy Friendship Day 2022 Wishes : दोस्तों का सबसे खास दिन आ गया है। हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे यानी दोस्ती के दिन के तौर पर मनाया जाता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 7 अगस्त 2022 को मनाया जा रहा है। ये दिन मित्रता के नाम होता है। दोस्त परिवार के बाद व्यक्ति के जीवन का ऐसा पहला और गहरा रिश्ता होता है, जिसे इंसान खुद ही चुनता है। दोस्ती के रिश्ते में विश्वास, स्नेह और एक दूसरे का समर्थन करना होता है। हर किसी का कोई न कोई दोस्त होता ही है। स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चे से लेकर ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों तक सभी के दोस्त होते हैं। फ्रेंडशिप डे के मौके पर आप अपने दोस्तों को जाहिर कर सकते हैं कि आपके जीवन में उनकी क्या अहमियत है। सुंदर कविताओं, शायरियों, वॉलपेपर और दोस्तों के लिए आकर्षक शुभकामना संदेशों के माध्यम से आप फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपने अजीज मित्रों को बधाई दे सकते हैं। यहां आपके लिए फ्रेंडशिप डे के कुछ आकर्षक वॉलपेपर और सुंदर पंक्तियां दी गई हैं, जिसे डाउनलोड या काॅपी करके आप व्हाट्सएप के जरिए इस फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्तों को भेज सकते हैं। ये रहे फ्रेंडशिप डे के शुभकामना संदेश।

विज्ञापन

2 of 6
फ्रेंडशिप डे के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
दोस्ती अच्छी हो तो रंग लाती है
दोस्ती गहरी हो तो सबको भाती है।
दोस्ती वही सच्ची होती है
जो जरूरत के वक्त काम आती है।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे
विज्ञापन

3 of 6
फ्रेंडशिप डे के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
दोस्ती का रिश्ता अनमोल होता है
दोस्त दिल के सबसे करीब होता है।
सच्चा दोस्त मिलना आसान नहीं होता
मिल जाए तो जीवन भर साथ देता है।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

4 of 6
फ्रेंडशिप डे के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
कुछ सालों के बाद न जाने क्या समां होगा,
पता नहीं कौन सा दोस्त कहां होगा।
फिर मिलना हुआ तो मिलेंगे यादों में,
जैसे सूखे गुलाब मिलते हैं किताबों में।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे
विज्ञापन

5 of 6
फ्रेंडशिप डे के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
मुश्किलों में साथ देते हैं दोस्त
गम को बांट लेते हैं दोस्त।
खून से नहीं जुड़ा होता है ये रिश्ता
फिर भी जिंदगी भर साथ देते हैं दोस्त।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फ्रेंडशिप डे के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
दोस्ती गजब की चीज होती है,
मगर ये भी बहुत कम लोगों को नसीब होती है।
जिनको मिलता है जिंदगी में दोस्त का साथ
समझ लो कि जन्नत उनके बिल्कुल करीब होती है।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें