फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2018: इस रक्षाबंधन हाथों पर सजाएं मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

Sat, 25 Aug 2018 11:31 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ring mehandi design
रक्षाबंधन का दिन हर भाई बहन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। रक्षाबंधन से काफी दिन पहले से ही घर में रौनक हो जाती है और लड़कियों को एक बार फिर से शॉपिंग और मेहंदी लगाने का बहाना मिल जाता है। 

अगर आप भी ये सोच रही हैं कि आखिर कैसी मेहंदी लगाए तो आपकी ये परेशानी हम थोड़ी कम कर देते हैं। आइए बताते हैं मेहंदी के बेस्ट और लेटेस्ट डिजाइन के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
bracelet mehandi
ब्रेसलेट मेहंदी
इस रक्षाबंधन कुछ अलग ट्राई करने का मन है तो आप ब्रेसलेट मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। ये काफी ट्रेंड में है। खास बात ये है कि इसे लगाना बेहद आसान है। बस फोटो सेव करें और देखकर लगाती जाएं। इस डिजाइन को लगाकर आपकी मेहंदी सबसे अलग दिखेगी।
विज्ञापन

3 of 6
mehandi design 2018
फ्लावर डिजाइन मेहंदी
फ्लावर डिजाइन काफी पसंद की जाती है। इसे लगाना भी काफी आसान होता है और ये आजकल काफी ट्रैंड में है। फ्लावर डिजाइन मेहंदी काफी अलग और स्टाइलिश तरीका है जो आपको बाकी से हटके लुक देगी।
 

4 of 6
geometry mehandi design
जोमेटरी डिजाइन मेहंदी
आप चाहे तो जोमेटरी डिजाइन मेहंदी भी लगा सकती हैं। दिखने में ये डिजाइन बहुत सिंपल लगता है लेकिन यह आपके हाथों को बहुत प्यारा लुक देता है। 
विज्ञापन

5 of 6
animal mehandi
एनिमल फिगर डिजाइन
एनिमल फिगर डिजाइन लड़कियों को बहुत पसंद हैं। इसमें आप एनिमल फिगर्स बना सकते हैं। आप चाहे तो पंख भी बनवा सकते हैं। ये भी लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ring mehandi design
रिंग मेहंदी डिजाइन
अगर आपको मेहंदी के ज्यादा भरे डिजाइन पसंद नहीं हैं तो आप रिंग मेहंदी भी ट्राई कर सकते हैं। आजकल ये काफी डिमांड में हैं और ये आपको काफी क्लासी लुक देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें