फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे राजू श्रीवास्तव: कार कलेक्शन से लेकर संपत्ति तक, जानें 'गजोधर भैया' की लाइफस्टाइल के बारे में सबकुछ

Wed, 21 Sep 2022 01:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
राजू श्रीवास्तव की लाइफस्टाइल कैसी थी - फोटो : Twitter @taran_adarsh and Amar Ujala
Raju Srivastava Lifestyle: आज के समय में टेलीविजन पर कई तरह के कॉमेडी शो आते हैं, जो लोगों को काफी हंसाने का काम करते हैं। लेकिन अगर आप थोड़ा पीछे जाएंगे, तो आप देखेंगे कि मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अपनी स्टैंड अप कॉमेडी से लोगों को हंसाते हैं। स्टेज शो से लेकर कई टीवी शो के जरिए लोगों को गुदगुदाने का काम राजू श्रीवास्तव करते हुए आए हैं। लेकिन सबको हंसाने वाले गजोधर भैया यानी राजू श्रीवास्तव इस दुनिया में अब नहीं रहें। लगभग 40 दिन पहले उन्हें वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, और तब से वे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन आज राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया। अपने जीवन में उन्होंने काफी शौहरत और दौलत कमाई। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर राजू श्रीवास्तव अपने पीछे कितनी दौलत छोड़कर गए हैं और उनकी लाइफस्टाइल कैसी थी। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
राजू श्रीवास्तव की लाइफस्टाइल कैसी थी - फोटो : social media
कहां हुआ जन्म?
  • मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले थे, और उनका जन्म भी यहीं 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। यहां से निकलकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी गजब की कॉमेडी से लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

3 of 7
राजू श्रीवास्तव की लाइफस्टाइल कैसी थी - फोटो : Twitter @lalithockey
  • राजू श्रीवास्तव बचपन से ही एक शानदार कॉमेडियन बनना चाहते थे, जिसके लिए वो खूब मेहनत भी किया करते थे। इसलिए उन्होंने आगे चलकर कॉमेडी का रास्ता चुना और कई टीवी शो के अलावा कई स्टेज प्रोग्राम भी किए। शुरुआती दौर में राजू ऑटो रिक्शा चलाया करते थे। इसके बाद फिल्मों में छोटे रोल करते हुए वे आगे बढ़ते चले गए। यही नहीं, अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करने पर उन्हें पहली बार 50 रुपये मिले थे।

4 of 7
राजू श्रीवास्तव की लाइफस्टाइल कैसी थी - फोटो : Twitter
जिम जाते थे राजू
  • भले ही राजू श्रीवास्तव की उम्र 58 साल थी, लेकिन वो इस उम्र में भी खुद को फिट रखने के लिए जिम जाया करते थे। वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आने के कारण ही वो अचानक बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 7
राजू श्रीवास्तव की लाइफस्टाइल कैसी थी - फोटो : istock
ऐसा था कार कलेक्शन
  • राजू श्रीवास्तव अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे, और उन्होंने अपने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी मेहनत की। बात उनके कार कलेक्शन की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके कार कलेक्शन में एक बीएमडब्लू 3, मर्सिडीज, ऑडी क्यू7 और इनोवा कार थी।
विज्ञापन

6 of 7
राजू श्रीवास्तव की लाइफस्टाइल कैसी थी - फोटो : social media
यहां से करते थे कमाई
  • बात अगर राजू श्रीवास्तव की कमाई के जरियों की करें, तो वो स्टेज शो, टीवी के कॉमेडी शो और फिल्मों के अलावा अवॉर्ड शो होस्ट करके अच्छी कमाई कर लेते थे। राजू ने कई विज्ञापन भी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजू श्रीवास्तव की लाइफस्टाइल कैसी थी - फोटो : social media
इतनी संपत्ति रह गई पीछे
  • राजू श्रीवास्तव ने अपने जीवन में शौहरत के अलावा अपनी कड़ी मेहनत से काफी दौलत भी कमाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव लगभग 15-20 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें