फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastava Net Worth: राजू श्रीवास्तव की दौलत जान रह जाएंगे हैरान, लोगों को हंसाकर कमाई इतनी संपत्ति

Wed, 21 Sep 2022 11:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
राजू श्रीवास्तव की नेट वर्थ - फोटो : Twitter @taran_adarsh
Raju Srivastava Net Worth: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। लगभग डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव का इलाज जारी था। जानकारी के मुताबिक वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से लड़ रहे थे। हालांकि बुधवार को राजू श्रीवास्तव ने 58 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में दम तोड़ दिया। राजू श्रीवास्तव के परिवार ने उनके निधन का आधिकारिक घोषणा की है। राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर आने के बाद से शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी हो गया है। राजू श्रीवास्तव ने स्टेज और फिल्मों में काॅमेडी करके नाम, शोहरत और करोड़ों की संपत्ति बनाई है। चलिए जानते हैं राजू श्रीवास्तव की कमाई और नेट वर्थ के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
राजू श्रीवास्तव की नेट वर्थ - फोटो : Social Media
राजू श्रीवास्तव का करियर

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले थे। 25 दिसंबर 1963 को राजू का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। राजू के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव एक कवि थे, जो बलाई काका के नाम से मशहूर थे। राजू श्रीवास्तव को बचपन से ही मिमिक्री करने का शौक था। वह अक्सर अमिताभ बच्चन की मिमिक्री किया करते थे। बाद में इसी हुनर को उन्होंने अपना करियर बना लिया।
विज्ञापन

3 of 6
राजू श्रीवास्तव की नेट वर्थ - फोटो : social media
कॉमेडियन बनने का सफर

बचपन में कॉमेडियन बनने का सपना देखा और इस सपने को पूरा करने के लिए राजू श्रीवास्तव ने कई स्टेज शो, फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों में काम किया। काम की तलाश में जब वह मुंबई आए तो उन्होंने कई सालों तक रिक्शा चलाकर अपने खर्चे निकाले।

4 of 6
राजू श्रीवास्तव-शिखा श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
राजू श्रीवास्तव का परिवार

बाद में उनकी शादी 1993 में शिखा से हुई। राजू और शिखा के दो बच्चे भी हैं। राजू की बेटी का नाम अंतरा श्रीवास्तव और बेटे का नाम आयुष्मान श्रीवास्तव हैं। राजू श्रीवास्तव का परिवार लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है।
विज्ञापन

5 of 6
राजू श्रीवास्तव की नेट वर्थ - फोटो : instagram/rajusrivastavaofficial/
राजू श्रीवास्तव का कार कलेक्शन और घर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजू श्रीवास्तव का कार कलेक्शन बहुत बड़ा नहीं है लेकिन उनके पास अच्छी और लग्जरी कारें हैं। राजू के कार कलेक्शन में इनोवा कार, बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं। कानपुर में उनका शानदार घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजू श्रीवास्तव की नेट वर्थ - फोटो : social media
राजू श्रीवास्तव की कमाई और नेट वर्थ

जानकारी के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव एक स्टेज शो के लिए 4 से 5 लाख रुपये फीस लेते थे। विज्ञापन, होस्टिंग और फिल्मों से भी उनकी मोटी कमाई हो जाती थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव लगभग 15 से 20 करोड़ रूपये की संपत्ति के मालिक थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें