फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश खन्ना: अभिनेता ही नहीं नेता भी रहे थे काका, चलते थे इन स्पोर्ट्स कारों से

Sat, 13 Mar 2021 11:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Rajesh Khanna - फोटो : facebook/Rajesh Khanna
"आनंद मरा नहीं, आनंद कभी मरते नहीं"। ये डायलॉग ऐसा डायलॉग था, जिसने हिंदी फिल्म सिनेमा में एक सूनामी सी ला दी थी और जिंदगी की कई बातों को बिन बोले ही कह डाला था। बॉलीवुड अभिनेता स्वर्गीय राजेश खन्ना भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वे अब भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। अपनी पूरी जिंदगी उन्होंने बहुत नाम कमाया और उनके आगे बड़े-बड़े स्टार भी फीके पड़े हुए नजर आए। राजेश खन्ना ने एक के बाद एक 15 सुपरहिट फिल्में दी, जो आज भी एक रिकॉर्ड है। लेकिन क्या आप राजेश खन्ना के जीवन से जुड़ी रोचक बातें जानते हैं। शायद नहीं, तो चलिए हम आपको उनके जीवन के सफर के बारे में वो बाते बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Rajesh Khanna - फोटो : Instagram
दरअसल, भले ही पूरी दुनिया राजेश खन्ना को इसी नाम से जानती है। लेकिन ये बात बेहद कम लोगों को पता है कि उनका वास्तविक नाम जतिन खन्ना था। अपने अंकल के कहने पर उन्होंने अपना नाम जतिन से बदलकर राजेश रखा था। उनके इस नाम का असर कुछ यूं पड़ा कि उस दौर में जो लड़के पैदा हुए, उनका नाम राजेश रखा गया।
विज्ञापन

3 of 8
Rajesh Khanna - फोटो : facebook/Rajesh Khanna
बॉलीवुड जगत से लेकर राजेश खन्ना के चाहने वाले लोग उन्हें प्यार से 'काका' कहकर बुलाते थे और उस दौर में एक कहावत भी बड़ी मशहूर थी कि 'ऊपर आका, नीचे काका।' अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई के समय से ही काका एक्टिंग के दीवाने थे।

4 of 8
Rajesh Khanna - फोटो : facebook/Riteish Deshmukh
राजेश खन्ना को उनके एक नजदीकी रिश्तेदार ने गोद लिया था, और बड़े ही लाड़-प्यार से उन्हें पाला था। फिल्मों में आने की इच्छा रखने वाले काका जब फिल्म निर्माताओं के वहां काम मंगाने जाते थे, तो वे इतनी महंगी कारों से चलते थे कि वैसी कारें किसी हीरो के पास भी नहीं होती थी।
विज्ञापन

5 of 8
Rajesh Khanna - फोटो : facebook/Rajesh Khanna
राजेश खन्ना ने कई सुपरहिट फिल्में दी। इनमें आनंद, आराधना, कटी पतंग, दो रास्ते, रोटी, हाथी मेरे साथी, अमर प्रेम, स्वर्ग, दाग, अंदाज, बावर्ची, प्रेम कहानी, महबूब जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं। उस दौर में राजेश खन्ना के पीछे लड़कियां पागल थीं, और उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा तैयार रहती थीं।
विज्ञापन

6 of 8
Rajesh Khanna - फोटो : facebook/ Riteish Deshmukh and Rajesh Khanna
फिल्म जगत में अपना नाम कमाने के बाद राजेश खन्ना ने राजनीति में भी कदम रखा, और नई दिल्ली लोक सभा सीट से पांच सालों (19991-1996) तक कांग्रेस पार्टी के टिकट पर सांसद भी रहें। हालांकि, बाद में उन्होंने राजनीति को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन

7 of 8
Rajesh Khanna - फोटो : facebook/rajesh khanna and Riteish Deshmukh
उस दौर में राजेश खन्ना प्रति फिल्म के लिए लगभग सात लाख रुपये चार्ज करते थे, लेकिन उन्होंने फिल्म आनंद के लिए महज एक लाख रुपये फीस ली थी। यानी उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी फीस 90 प्रतिशत तक कम कर दी थी।
विज्ञापन

8 of 8
Rajesh Khanna - फोटो : social media
राजेश खन्ना को स्पोर्ट्स कारों का काफी शौक था। उनके पास एमजी स्पोर्ट्स कार थी। महज 9.1 सेकंड में ये कार 0-60 मील प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। इस कार की कीमत लगभग 3,320 डॉलर यानी 2,37,139.30 लाख रुपये के आसपास हुआ करती थी। राजेश खन्ना इसी कार में चलना पसंद करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें