Rabindranath Tagore Ke Anmol Vichar: प्रसिद्ध कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, चित्रकार और नाटककार रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता के जोरासंको हवेली में हुआ था। रबींद्रनाथ टैगोर ने भारत का राष्ट्रगान लिखा। इसके अलावा बांग्लादेश को राष्ट्रगान भी दिया। उन्हें साहित्य में नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। विश्वविद्यालय की स्थापना और धर्म संसद में दो बार भाषण देने का गौरव प्राप्त हुआ।
रवींद्रनाथ टैगोर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, इस कैवल उन्हें गुरुदेव के नाम से भी पुकारा जाता है। गुरुदेव कहने की एक वजह ये भी है कि उनके विचार, ज्ञान एक गुरु की तरह ही लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर उनके अनमोल विचारों को पढ़ें और जीवन में आत्मसात करें ताकि भविष्य में आपकी राह आसान बन सके।