फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangoes: कहीं कार्बाइड से तो नहीं पके आम, इन तरीकों से करें असली आमों की पहचान

Sat, 03 May 2025 05:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आम खरीदते समय यह जानना बेहद जरूरी है कि असली और प्राकृतिक तरीके से पके आम की पहचान कैसे करें। बाजार से आम खरीदते समय कुछ तरीकों को अपनाकर आप प्राकृतिक और सुरक्षित आम का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
असली और नकली आम की पहचान - फोटो : Freepik
Identify Real And Fake Mango: आम के शौकीन लोग गर्मियों के मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। भले ही उन्हें गर्मी न पसंद हो लेकिन मीठे-मीठे आमों का स्वाद लेने के लिए गर्माहट भी बर्दाश्त करने को तैयार रहते हैं। इन दिनों बाजारों में आम दिखना भी शुरू हो गए हैं। सफेदा से लेकर लगड़ा और दशहरी आम उपलब्ध हैं, जो कि बड़े- और पीले यानी पूरी तरह के पके नजर आ रहे हैं। 

लेकिन क्या आपने सोचा है कि कहीं ये आम नकली तो नहीं। नकली से मतलब है कि कृत्रिम तरीके से पकाए गए आम। आम की मांग को देखते हुए वक्त से पहले उन्हें कार्बाइड के जरिए पकाया जाता है। कार्बाइड से पकाए आम न केवल स्वाद में फीके होते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक हो सकते हैं। आम का आनंद तभी है जब वह स्वाभाविक तरीके से पका हो। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि असली और प्राकृतिक तरीके से पके आम की पहचान कैसे करें। बाजार से आम खरीदते समय कुछ तरीकों को अपनाकर आप प्राकृतिक और सुरक्षित आम का चयन कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
प्राकृतिक और कार्बाइड वाले आमों की पहचान के आसान तरीके - फोटो : Adobe
कार्बाइड से पके आम के नुकसान
  • पेट में जलन, गैस और अल्सर जैसी समस्याएं
  • सिरदर्द, चक्कर और उलझन जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याएं
  • बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से खतरनाक
  • लिवर, किडनी और आंतों को नुकसान पहुंचाने का खतरा

प्राकृतिक और कार्बाइड वाले आमों की पहचान के आसान तरीके

रंग पर ध्यान दें

प्राकृतिक आमों का रंग एक समान नहीं होता। आम पर पीले, हरे और हल्के भूरे रंग के धब्बे हो सकते हैं, जबकि कार्बाइड से पके आम पूरी तरह से चमकदार पीले या नारंगी रंग के दिखते हैं, जो अस्वाभाविक लगता है।
विज्ञापन

3 of 5
गंध से पहचानें - फोटो : Adobe
गंध से पहचानें

प्राकृतिक आमों से मीठी, सौम्य और प्राकृतिक खुशबू आती है, जबकि कृत्रिम तरीके से पकाए गए आमों में गंध कम या नकली सी लगती है। कई बार ऐसे आम से गंध बिल्कुल नहीं आती।

स्वाद की परख

प्राकृतिक आम का स्वाद गाढ़ा, मीठा और रसदार होता है। कार्बाइड से पके आमों का स्वाद फीका, बेमजा और कभी-कभी तीखा भी लगता है।
 

4 of 5
डंठल से जांचें - फोटो : Adobe
आम का छिलका

प्राकृतिक आमों की त्वचा थोड़ी मोटी और असमान होती है, जब कि कृत्रिम पके आमों का छिलका अधिक चिकना और नाजुक हो सकता है।

डंठल से जांचें

असली पके आम के डंठल के आसपास पीलेपन के साथ थोड़ा हरा रंग भी रहता है। कार्बाइड वाले आम के डंठल के आसपास रंग हल्का सफेद या भूरापन दिख सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम को लेकर सावधानियां - फोटो : adobe
आम को लेकर सावधानियां

कोशिश करें कि स्थानीय किसानों या विश्वसनीय फल विक्रेताओं से ही आम खरीदें। ऑर्गेनिक या जीआई टैग वाले आम खरीदना बेहतर विकल्प हो सकता है। घर लाने के बाद आम को पानी में अच्छी तरह धो लें। उसके बाद आम को दो-तीन घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें ताकि अगर कोई रासायनिक अंश हो तो निकल जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें