फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Propose Day 2023 : इस तरह के प्रपोजल से जल्दी इंप्रेस होती हैं लड़कियां, आप भी जानें

Wed, 08 Feb 2023 11:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Propose Day 2023 - फोटो : amar ujala
Propose Day 2023 : वैलेंटाइन वीक में दूसरा दिन होता है प्रपोज डे। इस दिन लोग उनसे अपने प्यार का इजहार करते हैं, जिन्हें वो पसंद करते हैं। पर, किसी को प्रपोज करने के तरीके से इंप्रेस करना इतना भी आसान नहीं है। दरअसल, आज के समय में हर कोई ये चाहता है कि, अगर कोई उन्हें पसंद करता है तो वो कुछ अलग तरीके से उनसे अपने प्यार का इजहार करे। जिस के चलते लोग थोड़ा संशय में आ जाते हैं।

किसी से अपने प्यार का इजहार करने के लिए प्रपोज डे से बेहतर कोई और दिन हो ही नहीं सकता। अगर आप भी किसी को प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं, और ये चाहते हैं कि आपको बदले में ना नहीं सुनना पड़े, तो कुछ अलग तरीके से सामने वाले को प्रपोज करना चाहिए। आज की खबर में हम आपको प्रपोज करने के कुछ आसान तरीके बताएंगे ताकि आपका प्यार आपको मिल जाए। 
विज्ञापन

2 of 5
क्यों मनाया जाता है प्रपोज डे  - फोटो : propose day
क्यों मनाया जाता है प्रपोज डे 

कहा जाता है कि, 1477 में एक ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को प्रपोज किया था। जिसके बाद से इस खास दिन की शुरुआत हुई। इसके साथ ही ये भी कहा जाता है कि, 1816 में इसी दिन प्रिंसेस चार्लोट ने अपने होने वाले पति को प्रपोज किया था। तभी से प्रपोज डे मनाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
बीच पर करें प्रपोज - फोटो : social media
इन तरीकों से करें पार्टनर को प्रपोज

बीच पर करें प्रपोज - अगर आप खुले मिजाज वालें है तो प्रपोज डे के दिन अपने पार्टनर को बीच पर ले जाएं। यहां सभी चीजों को सेट करते हुए सूरज डूबने के समय घुटने पर बैठकर अपना प्रपोजल रखें। 

4 of 5
कैंडल लाइट डिनर पर करें प्रपोज - फोटो : istock
कैंडल लाइट डिनर पर करें प्रपोज - अगर आप अपने पार्टनर को बेहद ही रोमांटिक तरीके से प्रपोज करना चाहते हैं तो इसके लिए कैंडिल लाइट डिनर पर उन्हें ले जाएं। वहीं उन्हें प्रपोज करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार को करें प्रपोजल में शामिल - फोटो : istock
परिवार को करें प्रपोजल में शामिल-  अगर आप अलग अंदाज में किसी को शादी के लिए प्रपोज करना चाहते हैं, तो अपने परिवार के साथ उनके सामने ये प्रपोजल रख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें