फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के पास है खुद का प्लेन और करोड़ों का घर, जानिए अभिनेत्री की कुल संपत्ति

Thu, 18 Jul 2024 05:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

कमाई के मामले में भी प्रियंका दिग्गज अभिनेताओं जितनी फीस लेती हैं। आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा की लाइफस्टाइल, और कुल संपत्ति के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
Priyanka Chopra Net Worth 2024: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा आज अपनी 43वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की उपलब्धियों ने उनके साथ ही भारत का नाम भी विश्व में विख्यात किया है। प्रियंका न केवल भारतीय सिनेमा बल्कि हाॅलीवुड में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

प्रियंका जितनी मशहूर हैं, उससे कई ज्यादा रईस हैं। उनका आलीशान घर, गाड़ियां, लग्जरी लाइफस्टाइल बॉलीवुड के कई अभिनेताओं को भी मात देता है। कमाई के मामले में भी प्रियंका दिग्गज अभिनेताओं जितनी फीस लेती हैं। आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा की लाइफस्टाइल, और कुल संपत्ति के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा का घर

अभिनेत्री का अमेरिका में 238 करोड़ रुपये का घर है। उनके घर में आलीशान गार्डन एरिया, ओपन स्वीमिंग पूल है। साथ ही खूबसूरत इंटीरियर घर को महल जैसा लुक देता है। मुंबई में भी प्रियंका चोपड़ा के पास दो आलीशान घर हैं, जिनकी कीमत लगभग 8-8 करोड़ रुपये बताई जाती है। गोवा में बागा बीच के पास उनकी लगभग 20 करोड़ की प्रॉपर्टी है।
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : https://www.instagram.com/priyankachopra/
प्राइवेट जेट और करोड़ों की गाड़ियां

प्रियंका चोपड़ा के पास एक प्राइवेट जेट भी है। अभिनेत्री के कार कलेक्शन में 1.1 करोड़ की मर्सिडीज बेंज एस क्लास, मर्सिडीज के कई मॉडल, पोर्श, ऑडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू 5 और 2.5 करोड़ की रोल्स राॅयस जैसी गाड़ियां हैं।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा बिजनेस वुमन

प्रियंका चोपड़ा का एनोमली नाम का हेयर केयर ब्रांड है, एक कपड़ों का ब्रांड, और न्यूयॉर्क में सोना नाम का एक रेस्तरां भी हैं। इसके अलावा पर्पल पेबल पिक्चर्स नाम से प्रियंका का एक प्रोडक्शन हाउस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा की कमाई

बॉलीवुड की एक फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं हॉलीवुड वेब सीरीज के एक एपिसोड के लिए प्रियंका 2 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट से भी वह मोटी कमाई करती हैं, एक इंस्टा पोस्ट के लिए प्रियंका 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक विज्ञापन के लिए पीसी 5 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।

प्रियंका की नेट वर्थ

एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति लगभग 620 करोड़ रुपये बताई जाती है। हर महीने प्रियंका 1.5 करोड़ रुपये कमा लेती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें