फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानिए आईपीएल टीम की मालकिन प्रीति जिंटा की नेटवर्थ, करती हैं कितनी कमाई

Mon, 31 Jan 2022 11:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रीति जिंटा की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/realpz
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। उनकी चुलबुली मुस्कान को फैंस आज भी पसंद करते हैं। बॉलीवुड के बड़े एक्टर के साथ प्रीति जिंटा ने काम किया है। प्रीति ने इंडस्ट्री के तीनों खान, शाहरुख, सलमान और आमिर खान के साथ काम किया है। 24 साल से ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही प्रीति जिंटा ने अपने करियर में कई सफल फिल्में दीं। प्रीति जिंटा ने मॉडलिंग और एड फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म मणिरत्नम की 'दिल से' थी। हालांकि अब प्रीति फिल्मों से दूर हैं। लेकिन फिर भी आईपीएल के सीजन में प्रीति जिंटा चर्चा में रहती हैं। वह एक आईपीएल टीम की मालकिन हैं। प्रीति जिंटा का 31 जनवरी यानी आज जन्मदिन है। फिल्मों से दूर रहने के बाद भी प्रीति जिंटा की कमाई करोड़ों में है। प्रीति जिंटा की नेटवर्थ के बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रीति जिंटा की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/realpz
प्रीति जिंटा की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीति जिंटा की कुल संपत्ति 15 मिलियन डॉलर यानी 110 करोड़ रुपये है। प्रीति जिंटा की खुद की अपनी प्रोडक्शन कंपनी है। इस कंपनी का नाम पीजेडएनजेड मीडिया है। इस कंपनी से उनकी नेटवर्थ में इजाफा हो रहा है।इसके अलावा प्रीति जिंटा आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन हैं। वह सरकार को सबसे अधिक टैक्स पे करने वाली सेलिब्रिटी में शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रीति जिंटा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/realpz
प्रीति जिंटा की कमाई

प्रीति की मुख्य कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। वह प्रति एंडोर्समेंट दो से ढ़ाई करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा फिल्म प्रोडक्शन और टीवी होस्ट से भी प्रीति अच्छा कमा लेती हैं। प्रीति सालाना 12 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करती हैं। 

4 of 5
प्रीति जिंटा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/realpz
प्रीति जिंटा का आलीशान घर

रिपोर्ट के मुताबिक प्रीति जिंटा के पास मुंबई में दो आलीशान अपार्टमेंट हैं। इसके अलावा शिमला में उनका एक मकान है, जहां एक्ट्रेस पैदा हुई थीं और एक घर कैलिफोर्निया, एलए में है, जहां वह अपने पति संग रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रीति जिंटा की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/realpz
प्रीति जिंटा का कार कलेक्शन 

प्रीति जिंटा के गाड़ियों के कलेक्शन की बात करें तो एक्ट्रेस के पास लेक्सस एलएक्स 470 क्रॉसओवर है। इसके अलावा कई अन्य लग्जरी ब्रांड की गाड़ियां जैसे पोर्श, मर्सिडीज बेंज ई क्लास और बीएमडब्ल्यू है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें