प्रेम का बने रहना जरूरी है
- फोटो : istock
दाग होते हुए भी अद्वितीय
कहानियां हों या नानी- दादी के किस्से। चन्द्रमा को लेकर अनगिनत बातें हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। इसमें से ही एक है चांद पर दाग होने की बात। इन दागों को लेकर भी कई कहानियां हैं लेकिन इसके बावजूद चांद को हमेशा सौंदर्य के उदाहरण के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। कितने ही मुहावरे और पंक्तियाँ हैं, मसलन- चांद जैसा रूप, चांद का टुकड़ा, चार चांद लगाना, ये सब किसी भी व्यक्ति, वस्तु या स्थिति की खूबसूरती और महत्व को प्रदर्शित करने के लिए कहे जाते हैं। इसी तरह दाम्पत्य जीवन में एक-दूसरे के बाहरी रूप की बजाय यदि गुणों को प्राथमिकता दी जाए, प्रेम और भावनाओं का मान रखा जाए तो रिश्ते में बाधा बनने वाली कई समस्याएं जड़ से खत्म हो सकती हैं। आपका पार्टनर कितना केयरिंग है, परिवार के प्रति कितना समर्पित है, हर बात में आपके साथ खड़ा रहता है/रहती है, बस यही बात मायने रखती है। इसकी को ध्यान में रखिये और जीवन को खुशहाल बनाइये।