फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी: इस दमदार और हाईटेक कार से चलते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खाने में पसंद है ये खास चीज, जानें उनकी लाइफस्टाइल के बारे में

Wed, 10 Mar 2021 01:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
narendra modi - फोटो : instagram/narendra modi
हर कोई चाहता है कि वो अपनी दिनचर्या कुछ ऐसी बनाए, जिसे देख लोग उनको फॉलो करें। लेकिन सोचने और करने में काफी फर्क होता है। कई बार लोग आलस के मारे अपनी जीवनशैली को सुधार नहीं पाते हैं, लेकिन बात जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आती है तो उनकी फिटनेस के तो क्या ही कहने। वे एक हेल्दी दिनचर्या को फॉलो करते हैं और आज वे जो कुछ भी है, वे अपनी कड़ी मेहनत के दम पर हैं। तो चलिए हम आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
PM Narendra Modi during world yoga day - फोटो : PTI (File Photo)
नरेंद्र मोदी की उम्र भले ही 70 साल हो चुकी है, लेकिन वे जिस तरह से काम करते हैं। ऐसा काम आजकल के नौजवान भी नहीं कर पाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि वे कभी छुट्टी नहीं लेते हैं, और रोजाना 18 घंटे काम करते हैं। चुनावी रैलियां हों, दफ्तर का काम हो या अन्य काम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा ही एक्टिव नजर आते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
narendra modi - फोटो : instagram/narendra modi
रोजाना सुबह नियमित रूप से नरेंद्र मोदी व्यायाम करते हैं, और ये आदत उन्हें बचपन से है। प्रधानमंत्री रोज सुबह प्रधानमंत्री हाउस में ही टहलते हैं और फिर योग और प्राणायाम भी करते हैं। अपने खाने का भी वो खासतौर पर ध्यान देते हैं।

4 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Arjita Satsangi
उनका खाना शुद्ध शाकाहारी और पोषण से भरपूर होता है। वे सुबह नाश्ते में सादा गुजराती खाना पसंद करते हैं। साथ ही उन्हें सुबह पोहा खाना भी काफी पसंद है। यही नहीं, कढ़ी, खाकरा, उपमा और खिचड़ी नरेंद्र मोदी की सबसे ज्यादा पसंदीदा है।
विज्ञापन

5 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सुबह नाश्ते में अदरक वाली चाय पीना भी प्रधानमंत्री पसंद करते हैं। दोपहर के भोजन में वे दाल-चावल, सब्जी और दही खाते हैं। गेहूं की रोटी की जगह पर उन्हें गुजराती भाकरी खाना काफी पसंद है। वहीं, संसद की कार्यवाही के दौरान नरेंद्र मोदी संसद की कैंटीन का सिर्फ फ्रूट सलाद खाते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
वहीं, बात अगर उनके रात के खाने की करें तो वे रात में गुजराती खिचड़ी, दाल और बिना मसाले वाली सब्जी खाते हैं। इसके अलावा नरेंद्र मोदी उपवास भी रखते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि नवरात्र में वे पूरे नौ दिन उपवास पर रहते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
narendra modi - फोटो : instagram/narendra modi
नरेंद्र मोदी का जब भी कहीं काफिला निकलता है, तो इसमें बख्तरबंद बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज सेडान, छह बीएमडब्ल्यू एक्स 5, एक मर्सिडीज बेंज एम्बूलेंस, एक टाटा सफारी जैमर समेत कई अन्य कारें चलती हैं।

8 of 10
bmw - फोटो : istock
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 760 Li High Security Edition कार से सफर करते हैं। इस कार पर किसी तरह के बम धमाके, गोलियों या कैमिकल अटैक का असर नहीं होता है। इस कार मे 20 इंच का बूलेट प्रूफ टायर होता है और इस पार गोलियों का कोई असर नहीं होता है। ये कार महज 3.7 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वैसे इस कार की कीमत 2.14 करोड़ है, लेकिन जब इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कस्टमाइज करवाया गया तो इसके बाद इसकी कीमत 10.45 करोड़ हो जाती है।

9 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter - @BJP4India
वैसे तो नरेंद्र मोदी 7 लोक कल्याण मार्ग यानी सरकारी प्रधानमंत्री अवास में रहते हैं, जो कि बेहद आलीशान और लग्जरी है। लेकिन बात अगर उनकी संपत्ति की करें तो उनकी संपत्ति 2,51 करोड़ है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने चुनावी अलफनामे में दी थी। साल 2019 में वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन में नरेंद्र मोदी ने बताया था कि उनकी कुल चल अचल संपत्ति 2,51,36,119 रुपये है। वहीं साल 2014 के हलफनामे में उनकी कुल चल अचल संपत्ति 1,65,91,582 रुपये थी।
विज्ञापन

10 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
नरेंद्र मोदी ने अपने हलफनामे में बताया था कि उनके गांधीनगर वाले घर की कीमत एक करोड़ 10 लाख रुपये है, जबकि साल 2014 में इसकी कीमत एक करोड़ बताई गई थी। इसके अलावा उनके पास चार सोने की अंगूठियां हैं। वहीं, गांधीनगर स्थित एसबीआई बैंक के खाते में 4143 रुपये,  एफडी में 1,27,81,574 रुपये, 7,61,466 रुपये की एनएससी और 1,90,347 रुपये की एलआईसी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें