फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार और योग से फिट रहते हैं पीएम मोदी, सबसे अलग है लाइफस्टाइल

Thu, 06 Feb 2020 02:02 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
संसद में बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस के एक नेता का कल वक्तव्य सुना कि 6 महीने में मोदी को डंडे मारेंगे। मैंने भी तय किया है कि 6 महीने में सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा। राजनीति से इतर बात की जाए तो पीएम मोदी अपने जीवन में योग को काफी महत्व देते हैं। राजनीति में उनका अंदाज तो अलग है ही, उनकी लाइफस्टाइल भी सबसे जुदा है। आइए जानते हैं उनकी खास जीवन शैली के बारे में: 
 
 
विज्ञापन

2 of 9
लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
69 के उम्र में भी ऊर्जा से भरपूर प्रधानमंत्री मोदी किसी भी नौजवान से ज्यादा कार्य करने की क्षमता रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी रोजाना 18 घंटे काम करते हैं और कभी छुट्टी नहीं लेते हैं। अभी हाल ही में इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने भी नरेंद्र मोदी को कड़ी मेहनत करने वाला प्रधानमंत्री बताया था। प्रधानमंत्री मोदी अपनी सादगी भरी अनुशासित जीवन-शैली से ही अपने आप को फिट रखते हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
Narendra Modi (File Photo) - फोटो : ANI
बचपन से ही योग करते हैं मोदी
फिटनेस को लेकर सचेत रहने का सिलसिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचपन से ही शुरू कर दी। उनके बचपन के दिनों के बारे में बताने वाले कहते हैं कि मोदी बचपन में रोजाना शर्मिष्ठा तालाब में घंटों तैरते रहते थे। इसके बाद किशोरावस्था में मोदी जी आरएसएस की शाखा में बाल स्वयंसेवक से जुड़ गए। यहां वह रुटीन के तौर पर सूर्य नमस्कार करते थे।

4 of 9
narendra modi on yoga day - फोटो : ANI
इसके बाद सन्यासी होने के दौरान वह कई बड़े साधु-संतों के संपर्क में आए। उन्होंने इन साधु-संतों से प्राणायाम सीखा। बचपन से लगी एक्सरसाइज की आदत को नरेंद्र मोदी ने कभी नहीं छोड़ा। आज भी वह सुबह नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
PM Modi Dinner Party - फोटो : PTI
खानपान
योग और प्राणायाम के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के सक्रिय दिनचर्या के लिए जिम्मेदार हैं उनका खानपान जो कि शुद्ध शाकाहारी और पोषण से भरपूर रहता है। प्रधानमंत्री को सुबह के नाश्ते में  प्रधानमंत्री मोदी रात में चाहे कितनी देर से ही क्यों न सोएं, लेकिन सुबह पांच बजे के करीब जरूर उठ जाते हैं। पीएम मोदी सुबह योगासन करने के बाद नाश्ते में सादा गुजराती खाना पसंद करते हैं। नाश्ते में पोहा खाना उन्हें बेहद पसंद है। इसके अलावा, खिचड़ी, कढ़ी, उपमा, खाकरा आदि गुजराती व्यंजन भी मोदी नाश्ते में पसंद करते हैं। प्रधानमंत्री नाश्ते में अदरक वाली चाय जरूर पीते हैं। इसी नाश्ते की वजह से वह दोपहर तक ऊर्जावान रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Narendra Modi (File Photo) - फोटो : PTI
दिन का भोजन
दिन के भोजन में प्रधानमंत्री मोदी बिना मसाले वाला सादा एवं संतुलित भोजन लेते हैं। प्रधानमंत्री के दोपहर के खाने में चावल, दाल, सब्जी और दही शामिल रहती है। गेहूं की रोटी के अपेक्षा गुजराती भाकरी खाना उन्हें ज्यादा पसंद है। प्रधानमंत्री संसदीय कार्यवाही के दौरान दोपहर में संसद की कैंटीन की सिर्फ फ्रूट सलाद खाते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
PM Modi - फोटो : ANI
रात का खाना
प्रधानमंत्री मोदी रात के खाने में हल्का खाना पसंद करते हैं। गुजराती खिचड़ी के अलावा भाकरी, दाल व बिना मसाले वाली सब्जी जैसे व्यंजन मोदी के रात के खाने में शामिल रहते हैं।

8 of 9
lemon water - फोटो : social media
उपवास के समय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि उपवास रखने से शरीर स्वस्थ रहता है। मोदी नवरात्र में पूरे नौ दिन का उपवास रखते हैं। उपवास के दौरान मोदी केवल नींबू पानी पीते हैं।
विज्ञापन

9 of 9
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
अपने भाषणों में ऊर्जावान दिखने वाले प्रधानमंत्री मोदी अपनी ऐसी ही जीवनशैली की वजह से सभी नेताओं से जुदा हैं। वह अपने ऊपर अपनी उम्र को हावी नहीं होने देते हैं और देश के हजारों-लाखों युवाओं को प्रेरित करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें