फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Pongal Photos: पोंगल सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें क्यों खास हैं? पीएम मोदी का संदेश समझिए

Wed, 14 Jan 2026 03:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Modi Pongal Photos 2026: प्रधानमंत्री ने देशभर में लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू जैसे त्योहारों के प्रति उत्साह की भी सराहना की और तमिल भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं दी। पोंगल, तमिल समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। 

विज्ञापन
1 of 9
पीएम मोदी पोंगल कार्यक्रम - फोटो : PTI
PM Modi Pongal Photos 2026: पोंगल दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व है जो कि नई फसल और किसान के सम्मान में मनाया जाता है। 14 जनवरी 2026 को पोंगल मनाया जा रहा है। इस साल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के घर पोंगल उत्सव में हिस्सा लिया और गौ सेवा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पोंगल अब एक वैश्विक त्योहार बन गया है और तमिल संस्कृति पूरे भारत की साझा धरोहर है।

पोंगल पर्व की जो तस्वीरें दिल्ली से सामने आईं हैं, उसमें तमिल संस्कृति और वैश्विक भारत की छलक दिख रही है। तस्वीरों में देखिए....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
पीएम मोदी पोंगल कार्यक्रम - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पोंगल अब एक वैश्विक पर्व के रूप में उभर चुका है, जिसे दुनिया भर में बसे तमिल समुदाय बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। वह केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल समारोह में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

3 of 9
पीएम मोदी पोंगल कार्यक्रम - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री ने कहा कि पोंगल पर्व किसानों की मेहनत का उत्सव है और यह धरती व सूर्य के प्रति आभार व्यक्त करता है।

4 of 9
पीएम मोदी पोंगल कार्यक्रम - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि कृतज्ञता केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। जब पृथ्वी हमें इतना कुछ देती है, तो उसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

5 of 9
पीएम मोदी पोंगल कार्यक्रम - फोटो : PTI
पीएम मोदी ने कहा कि तमिल संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन जीवित सभ्यताओं में से एक है, जिसमें सदियों का ज्ञान और परंपरा समाहित है। यही विरासत आज के भारत को आगे बढ़ने की ताकत देती है।
विज्ञापन

6 of 9
पीएम मोदी पोंगल कार्यक्रम - फोटो : PTI
उन्होंने यह भी कहा कि पोंगल पर्व प्रकृति, परिवार और समाज के बीच संतुलन बनाए रखने का संदेश देता है।
विज्ञापन

7 of 9
पीएम मोदी पोंगल कार्यक्रम - फोटो : PTI
मिट्टी की सेहत, जल संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर देते हुए उन्होंने मिशन LiFE, ‘एक पेड़ मां के नाम’ और अमृत सरोवर जैसे अभियानों का उल्लेख किया।

8 of 9
पीएम मोदी पोंगल कार्यक्रम - फोटो : PTI
तमिल और अंग्रेज़ी में लिखे अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि पोंगल मानव श्रम और प्रकृति के बीच गहरे संबंध की याद दिलाता है।
विज्ञापन

9 of 9
पीएम मोदी पोंगल कार्यक्रम - फोटो : PTI
यह पर्व कृषि, ग्रामीण जीवन और परिश्रम की गरिमा से जुड़ा है। उन्होंने सभी देशवासियों को पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए समृद्धि, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें