मोटापा हमें किसी भी उम्र में अपनी चपेट में ले सकता है, लेकिन यह हमारे सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। वैसे मोटापा के लिए कहीं न कहीं हम खुद ही जिम्मेदार होते हैं। कोरोना वायरस महामारी के वजह से वजन बढ़ने की समस्या से हर देश जूझ रहा है। यहां तक कि अब तो छोटे बच्चे भी मोटापे का शिकार हो रहे हैं। हालांकि, यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया के वैज्ञानिकों ने बच्चों में मोटापे का खतरा बढ़ाने वाले जीन का पता लगा लिया है।