त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में महिलाएं घर की सफाई के साथ-साथ खुद को भी निखारने में भी जुट गई हैं। हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए खासकर रूप चौदस का दिन उनके सौन्दर्य को निखारने के लिए माना जाता है। भगवान की भक्ति के साथ खुद के शरीर की देखभाल भी जरुरी होती है। ऐसे में रूप चौदस का दिन स्वास्थ्य के साथ सुंदरता और रूप की आवश्यकता का सन्देश देता है। ऐसे में साफ-सफाई के बाद अब बारी है खुद पर थोड़ा ध्यान देने की। इस रूप-चौदस (रूप-चतुदर्शी) आप हल्दी के इस खास उबटन को लगाकर अपने चेहरे के निखार को दोगुना कर सकती हैं। जानिए इस उबटन को बनाने के सही तरीके के बारे में।