फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड पर टिकी सबकी निगाहें, लाल लहंगा पहन शिल्पा की दिवाली पार्टी में हुईं शामिल

Mon, 05 Nov 2018 03:58 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
arbaaz khan - फोटो : instagram
बॉलीवुड में दिवाली पार्टी का सीजन चल रहा है। शाहरुख खान के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर पर दिवाली पार्टी रखी गई, जिसमें इंडस्ट्री के तमाम सिलेब्स शामिल हुुए, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा जिसकी रही वह थी अरबाज और उनकी गर्लफ्रेड की जोड़ी। पार्टी में जैसे ही इस जोड़े ने एंट्री ली सबकी नजरें दोनों पर टिकी रह गईं।
 
विज्ञापन

2 of 6
Arbaaz Khan
पिछले काफी समय से फिल्मी गलियारों में अरबाज और जॉर्जिया के अफेयर की चर्चाएं हैं। दोनों को हर पार्टी और इवेंट्स में साथ स्पॉट किया जाता है। कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शिल्पा की पार्टी में दोनों की ये तस्वीरें देखकर तो लग रहा है प्रियंका और दीपिका की शादी के बाद ये दोनों भी जल्द ही शादी का अनाउंस करने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 6
shilpa shetty diwali bash - फोटो : instagram
पार्टी में जॉर्जियां ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना था जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अरबाज भी उनके साथ जंच रहे थे। तस्वीरों में दोनों साथ में खुश नजर आ रहे हैं जिसे देखकर कहा जा सकता है कि दोनों को एक दूसरे का साथ काफी रास आ रहा है।
 

4 of 6
shilpa shetty diwali bash - फोटो : instagram
वहीं बात करें पार्टी की होस्ट शिल्पा की तो उन्होंने पार्टी के दौरान व्हाइट कलर की फ्यूजन वाली ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी थी, जिसे फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया था। शिल्पा की यह साड़ी नॉर्मल साड़ी से काफी अलग है।
 
विज्ञापन

5 of 6
shilpa shetty diwali bash - फोटो : instagram
अपने इस लुक के लिए शिल्पा ने व्हाइट और सिल्वर कलर की हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ मिनी स्कर्ट कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने स्टाइलिश अंदाज के साथ नेट वाली ट्रांसपेरेंट साड़ी पहन रखी थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shilpa shetty diwali bash - फोटो : instagram
शिल्पा की इस पार्टी में करण जौहर, जैकलीन फर्नांडीज, प्रिटी जिंटा, एकता कपूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, दिव्या खोसला कुमार, भूषण कुमार, हरभजन सिंह, गीता बसरा, मनीष मल्होत्रा, सोफी चौधरी, सोनल चौहान समेत कई सेलेब्स पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें